आयरलैंड ने नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को हाई परफॉरमेंस ओवल में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में 55 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ मेहमान टीम ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज के अगले मुकाबले 24 अक्टूबर, 27 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को इसी मैदान पर खेले जाने हैं।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 50 ओवरों के खेल में 9 विकेट खोकर 229 रन बनाए। एंड्रयू बालबर्नी ने कप्तान पॉल स्टर्लिंग के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। बालबर्नी 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद स्टर्लिंग ने केड कारमाइकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 रन जुटाए।

स्टर्लिंग 71 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद केड कारमाइकल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने हैरी टेक्टर के साथ 54 रन और लॉरेन टकर के साथ 27 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

हैरी टेक्टर 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कारमाइकल ने 45 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, लॉरेन टकर ने 28 रन का योदगान दिया। विपक्षी खेमे से जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने 36 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि जेजे स्मिट ने 2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में नामीबियाई टीम 37.5 ओवरों में 174 रन पर सिमट गई। माइकल वैन लिंगेन ने लॉरेन स्टीनकैम्प के साथ पहले विकेट के लिए 48 रन जुटाए। लिंगेन 23 रन बनाकर आउट हुए। 55 के स्कोर तक स्टीनकैम्प (26) भी पवेलियन लौट गए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

हैरी टेक्टर 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कारमाइकल ने 45 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, लॉरेन टकर ने 28 रन का योदगान दिया। विपक्षी खेमे से जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने 36 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि जेजे स्मिट ने 2 विकेट निकाले।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार