अपने घर में तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया। इंग्लैंड 25 ओवर भी नहीं खेल पाई और महज 131 रन पर सिमट गई। केशव महाराज ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। कप्तान टेंबा बवुमा के इस फैसले को केशव महाराज ने सही साबित कर दिखाया।

Advertisement

अपने करियर के बेहतरीन दौर में चल रहे और हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले महाराज ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को भी अपनी घूमती गेंदों पर खूब नचाया और बेहद किफायती रहते हुए 4 विकेट झटके।

महाराज ने 5.3 ओवर में महज 22 रन देकर 4 विकेट लिए। महाराज ने इंग्लैंड के मध्य और निचले क्रम को झकझोर दिया। वियान मुल्डर ने भी शानदार गेंदबाजी की। मुल्डर ने 7 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा नांद्रे बर्गर और लुंगी एंगिडी ने 1-1 विकेट लिए।

इंग्लैंड 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाती। अगर ओपनर जेमी स्मिथ ने 48 गेंदों पर 10 चौके की मदद से 54 रन की पारी नहीं खेली होती। रूट 14, कप्तान ब्रूक 12, और बटलर 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका। इस मैच से अपने वनडे करियर का आगाज कर रहे गेंदबाज सोनी बाकेर पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्हें भी महाराज ने बोल्ड किया।

महाराज ने 5.3 ओवर में महज 22 रन देकर 4 विकेट लिए। महाराज ने इंग्लैंड के मध्य और निचले क्रम को झकझोर दिया। वियान मुल्डर ने भी शानदार गेंदबाजी की। मुल्डर ने 7 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा नांद्रे बर्गर और लुंगी एंगिडी ने 1-1 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

हालांकि इंग्लैंड का वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह न्यूनमत स्कोर नहीं है। इंग्लैंड ने 1999 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 103 रन बनाए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका का इंग्लैंड के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 83 है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार