West Indies:  भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऑलराउंडर नमन धीर को टी20 फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला है।

Advertisement

27 सितंबर को अपना वनडे डेब्यू करने के बाद नमन धीर को टी20 फॉर्मेट में भी डेब्यू का मौका मिला है, जिन्हें अर्शदीप सिंह से अपनी पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय कैप मिली। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी अकील होसेन अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं।

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यहां की मिट्टी मिली-जुली है। ओस भी होगी। हमारा सफर काफी थकाऊ था। हम कल रात ही आए (जापान से) थे और आज मैच के लिए तैयार हैं और पूरी तरह केंद्रित हैं। वेस्टइंडीज ने पिछले कुछ वर्षों में टी20 क्रिकेट में दबदबा बनाए रखा है। उनके पास बेहतरीन बल्लेबाज और ऑलराउंडर हैं। इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। रवि, नितीश, वैभव और प्रिंस आज मुकाबले से बाहर बैठे हैं।"

Advertisement

वहीं, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, "टॉस जीतकर हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। भारत में लक्ष्य का पीछा करना हमेशा अच्छा रहता है। हमें यहां के हालात के हिसाब से खुद को ढालना होगा, क्योंकि यहां की परिस्थितियां अलग हैं। हमारी टीम में कुछ नए खिलाड़ी आ रहे हैं और कुछ जा रहे हैं। हमें बस अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना है। हमारे पास गेंदबाजी के लिए छह विकल्प हैं, और कुछ ऑलराउंडर भी हैं।"

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। अब मेजबान टीम की निगाहें टी20 सीरीज में भी जीतने पर होंगी।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव।

Advertisement

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। अब मेजबान टीम की निगाहें टी20 सीरीज में भी जीतने पर होंगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार