जिम्बाब्वे ने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत के खिलाफ जीत के लिए 115 रन का टारगेट रखा है। इस पारी में एक तरफ केलिस नधलोवु और शार्ने मेयर्स ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया, तो दूसरी और नंदनी शर्मा और श्री चरणी ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम को 114/5 के स्कोर पर रोका।

Advertisement

रायपुर में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने पहले ही ओवर की अंतिम गेंद पर बिलव्ड बिजा (0) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद केलिस नधलोवु ने मोडेस्टर मुपाचिकवा के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 गेंदों में 53 रन की साझेदारी करते हुए मेहमानों को संभाला।

मुपाचिकवा 26 गेंदों में 1 चौके के साथ 16 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद नधलोवु ने शार्ने मेयर्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 22 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 82 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इस बीच रनगति धीमी पड़ने लगी।

Advertisement

नधलोवु 44 गेंदों में 6 चौकों के साथ 42 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद मेयर्स ने न्याशा ग्वानजुरा के साथ चौथे विकेट के लिए 28 गेंदों में 31 रन जुटाए। मेयर्स 33 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 43 रन बनाकर नाबाद रहीं।

मेजबान टीम की तरफ से नंदनी शर्मा ने 4 ओवरों में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि श्री चरणी ने 4 ओवरों में 14 रन देकर 1 विकेट निकाला। इनके अलावा, क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी को भी 1-1 सफलता हाथ लगी।

भारतीय टीम इस मुकाबले में शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़ के साथ उतरी है।

Advertisement

मेजबान टीम की तरफ से नंदनी शर्मा ने 4 ओवरों में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि श्री चरणी ने 4 ओवरों में 14 रन देकर 1 विकेट निकाला। इनके अलावा, क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी को भी 1-1 सफलता हाथ लगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार