T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत से होगी। न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया है। कीवी टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन इस विश्व कप में दमदार रहा है। हालांकि, टीम के बल्लेबाजी क्रम में कुछ खामियां नजर आई हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दमदार प्रदर्शन किया है। टिम सीफर्ट टीम को अच्छी शुरुआत देने में सफल रहे हैं। सीफर्ट 7 मुकाबलों में अब तक 161 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 274 रन बना चुके हैं। वहीं, फिन एलन ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 33 गेंदों में शतक लगाया था। एलन 7 मुकाबलों में 203 के स्ट्राइक रेट से 289 रन बना चुके हैं।

Advertisement

रचिन रविंद्र इस विश्व कप में अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। रचिन ने 8 मुकाबलों में 136 के मामूली स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 128 रन बनाए हैं। हालांकि, रचिन का प्रदर्शन गेंद से बढ़िया रहा है और वह 11 विकेट निकाल चुके हैं। ग्लेन फिलिप्स ने नंबर चार की पोजीशन पर न्यूजीलैंड के लिए अच्छा काम किया है। फिलिप्स 8 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से 176 रन बना चुके हैं।

न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दमदार प्रदर्शन किया है। टिम सीफर्ट टीम को अच्छी शुरुआत देने में सफल रहे हैं। सीफर्ट 7 मुकाबलों में अब तक 161 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 274 रन बना चुके हैं। वहीं, फिन एलन ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 33 गेंदों में शतक लगाया था। एलन 7 मुकाबलों में 203 के स्ट्राइक रेट से 289 रन बना चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इस विश्व कप में बढ़िया प्रदर्शन किया है। मैट हेनरी ने रनों पर लगाम लगाने के साथ-साथ विकेट भी निकाले हैं। उनका इकोनॉमी 7.59 का रहा है। लॉकी फर्ग्यूसन अपनी रफ्तार के दम पर बल्लेबाजों को परेशान करने में सफल रहे हैं। वहीं, स्पिन विभाग में कप्तान मिचेल सैंटनर का रचिन रविंद्र ने बढ़िया साथ निभाया है। रचिन ने न्यूजीलैंड की तरफ से इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक 11 विकेट निकाले हैं। सैंटनर भले ही ज्यादा विकेट चटकाने में नाकाम रहे हों, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका इकोनॉमी महज 6.33 का रहा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार