भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले जा रहे एशिया कप फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने अपने अंदाज ने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। इसमें पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान भी शामिल हैं।

Advertisement

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने जसप्रीत बुमराह के अंदाज से मिली खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पठान ने एक्स पर लिखा, 'फ्लाइट लैंड करा दी बुमराह ने'। अक्सर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ट्रोल करने वाले इरफान पठान ने अपने इस बयान से फिर पाकिस्तानियों की जख्म पर नमत छिड़क दिया है।

Advertisement

दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को बोल्ड करने के बाद जिस अंदाज से अपने दाहिन हाथ का प्रदर्शन किया, वह पूरे भारत में चर्चा का विषय बना है। करोड़ों भारतीय जसप्रीत बुमराह के उस बदले वाले अंदाज को देख खुश हैं। हारिस रऊफ को जसप्रीत बुमराह ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सिर्फ वह नहीं बल्कि पूरा पाकिस्तान याद रखेगा।

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने जसप्रीत बुमराह के अंदाज से मिली खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पठान ने एक्स पर लिखा, 'फ्लाइट लैंड करा दी बुमराह ने'। अक्सर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ट्रोल करने वाले इरफान पठान ने अपने इस बयान से फिर पाकिस्तानियों की जख्म पर नमत छिड़क दिया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। साहिबजादा फरहान ने 58 और फखर जमान ने 46 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4, जसप्रीत बुमराह, वरुण च्रकवर्ती, अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार