New Chandigarh: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 17वें मैच में 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ पीबीकेएस ने रिकॉर्ड 10वीं बार 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच अपने नाम किया।

Advertisement

पंजाब किंग्स इस मामले में दहाई का आंकड़ा छूने वाली इकलौती टीम है। वहीं, दूसरे पायदान पर मौजूद मुंबई इंडियंस (एमआई) लिस्ट में दूसरे स्थान पर है, जिसने 6 बार ऐसा किया। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) 5 जीत के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 4-4 जीत के साथ लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर है।

Advertisement

महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए।

इस टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.1 ओवरों में 120 रन जुटाए। ट्रेविस 23 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 74 रन बनाए। उनकी इस पारी में 8 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।

इनके अलावा, हेनरिक क्लासेन ने 39 रन और कप्तान ईशान किशन ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट निकाले। जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रियांश आर्या ने प्रभसिमरन सिंह के साथ 6.2 ओवरों में 99 रन की साझेदारी की। प्रियांश 20 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए, जबकि प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 51 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Advertisement

इनके अलावा, हेनरिक क्लासेन ने 39 रन और कप्तान ईशान किशन ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट निकाले। जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

नेहल 14 गेंदो में 14 रन जुटाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान अय्यर ने शशांक सिंह के साथ 16 गेंदों में 26 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 7 बॉल शेष रहते जीत दिला दी। अय्यर 33 गेंदों में 5 छक्कों और 5 चौकों के साथ 69 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से शिवांग कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि हर्ष दुबे ने 1 विकेट निकाला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार