भारत के पूर्व तेज गेंदबाज विनय कुमार को आगामी 2026-27 घरेलू सत्र के लिए कर्नाटक सीनियर पुरुष टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने गुरुवार को यह घोषणा की।

Advertisement

42 वर्षीय विनय, येरे गौड की जगह यह जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं, जो बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) में बल्लेबाजी कोच के तौर पर शामिल हुए हैं। कर्नाटक के पूर्व बल्लेबाज दीपक चौगुले, विनय कुमार के सपोर्ट स्टाफ में बतौर फील्डिंग कोच शामिल हुए हैं।

यह कर्नाटक के हेड कोच के तौर पर विनय का पहला कार्यकाल होगा। इससे पहले, विनय कुमार ने 'महाराजा टी20 ट्रॉफी' में हुबली टाइगर्स को कोचिंग दी थी। वह आईएलटी20 में एमआई एमिरेट्स के लिए बॉलिंग कोच के तौर पर काम कर चुके हैं। विनय कुमार ने साल 2021 में सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया था, जिसके बाद आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए टैलेंट स्काउट और स्टार स्पोर्ट्स कन्नड़ के लिए कमेंटेटर के तौर पर भी काम किया।

विनय कुमार भारत की तरफ से 31 वनडे, 9 टी20 और 1 टेस्ट मैच खेले हैं। वह साल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और 2015 व 2017 में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल जीतने वाली टीमों का भी हिस्सा रहे। विनय रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक 442 विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज हैं और भारत के प्रमुख रेड-बॉल टूर्नामेंट की ऑल-टाइम लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

विनय कुमार ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 139 मैच खेले हैं, जिसमें 22.44 की औसत के साथ 504 विकेट हासिल किए। बतौर कप्तान विनय ने घरेलू क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कराते हुए कर्नाटक को 2013/14 और 2014/15 सीजन में लगातार रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और ईरानी कप जीतकर अभूतपूर्व 'डबल-ट्रेबल' हासिल करने में मदद की।

विनय कुमार भारत की तरफ से 31 वनडे, 9 टी20 और 1 टेस्ट मैच खेले हैं। वह साल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और 2015 व 2017 में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल जीतने वाली टीमों का भी हिस्सा रहे। विनय रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक 442 विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज हैं और भारत के प्रमुख रेड-बॉल टूर्नामेंट की ऑल-टाइम लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

कर्नाटक और विदर्भ के पूर्व बल्लेबाज गणेश सतीश को अंडर-23 पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया है। पूर्व खिलाड़ी कुणाल कपूर अंडर-19 पुरुष टीम के कोच होंगे, और एसएन अमीत सीनियर महिला और अंडर-23 टीम के हेड कोच के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार