ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल का भविष्य उज्जवल: गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि ऋतुराज एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। इसलिए हम उन्हें इस सीरीज में मौका देना चाहते थे। इस मौके को उन्होंने अच्छे से भुनाया। दूसरे वनडे में हम 40 रन पर 2 विकेट खोकर दबाव में थे। उस स्थिति में आकर उन्होंने शतक लगाया। यह उनकी क्षमता है।"
यशस्वी जायसवाल के बारे में गंभीर ने कहा कि जायसवाल के करियर की यह शुरुआत है। वह क्षमतावान खिलाड़ी हैं और टेस्ट क्रिकेट में वह क्या कर सकते हैं, ये हम सभी देख चुके हैं।
गंभीर ने कहा कि गायकवाड़ और जायसवाल दोनों को मौके मिलेंगे। दोनों का भविष्य उज्जवल है।
यशस्वी जायसवाल के बारे में गंभीर ने कहा कि जायसवाल के करियर की यह शुरुआत है। वह क्षमतावान खिलाड़ी हैं और टेस्ट क्रिकेट में वह क्या कर सकते हैं, ये हम सभी देख चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
यशस्वी जायसवाल को भी शुभमन गिल की अनुपस्थिति की वजह से ही रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत का मौका मिला। पहले दो वनडे में जायसवाल सस्ते में आउट हो गए। विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे वनडे में उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया और 121 गेंद पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 116 रन की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इस शतक के साथ ही जायसवाल भारत के उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है।