UEFA NATIONS LEAGUE: ड्रग्स की तस्करी और अपने चचेरे भाई पर चाकू से हमला करने के दोषी डच फुटबॉलर क्विंसी प्रॉम्स को डच अधिकारियों के अनुरोध पर दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में दुबई के सरकारी वकील ने इसकी जानकारी दी। बयान के अनुसार, गिरफ्तारी यूएई और नीदरलैंड के अधिकारियों के बीच ज्वाइंट ऑपरेशन की मदद से हुई। यह गिरफ्तारी नीदरलैंड द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर की गई।

Advertisement

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नीदरलैंड अब दुबई पुलिस से क्विंसी प्रॉम्स को उन्हें सौंपने का अनुरोध करेगा।

रेड नोटिस दुनिया भर में कानून प्रवर्तन से प्रत्यर्पण, आत्मसमर्पण या इसी तरह की कानूनी कार्रवाई के लिए लंबित किसी व्यक्ति का पता लगाने और उसे अस्थायी रूप से गिरफ्तार करने के लिए जारी किया जाता है।

यह अनुरोध करने वाले देश में न्यायिक अधिकारियों द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट या अदालती आदेश पर आधारित है। किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करना है या नहीं, यह तय करने में सदस्य देश अपने स्वयं के कानून लागू करते हैं।

पिछले महीने एम्स्टर्डम की अदालत ने कोकीन की एक बड़ी खेप की तस्करी में शामिल होने के लिए प्रॉम्स को उसकी अनुपस्थिति में छह साल जेल की सजा सुनाई थी।

Advertisement

हालांकि, डच सरकारी वकील ने नौ साल की सज़ा की मांग की थी। वहीं पिछले साल एक फैमिली पार्टी में अपने चचेरे भाई को चाकू मारने के आरोप में भी प्रॉम्स को 1.5 साल की जेल हुई थी।

32 वर्षीय प्रॉम्स, जिन्होंने डच राष्ट्रीय टीम के लिए 50 मैच खेले, फरवरी 2021 में अजाक्स से स्पार्टक मॉस्को चले गए और मॉस्को के निवासी के रूप में वह अब तक डच पुलिस की पकड़ से दूर रहे। हालांकि, अपने रूसी क्लब के साथ यूएई में एक प्रशिक्षण शिविर के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिलहाल जांच चल रही है और ज्यादा जानकादी नहीं दी जा सकती।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार