इंग्लैंड दौरे के बाद अब भारतीय फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली को मैदान पर देखने के लिए लंबा इंतजार करना होगा। दोनों दिग्गज अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं और अगले करीब दो महीने तक कोई ODI मुकाबला नहीं है। ऐसे में सवाल यही है कि दोनों की अगली वापसी कब होगी। आइए जानते हैं टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल।

Advertisement

हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को व्हाइट-बॉल सीरीज में निराशा हाथ लगी। पहले भारत को टी20 सीरीज में 4-0 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा और उसके बाद वनडे सीरीज भी 2-1 से गंवानी पड़ी। हालांकि इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।

रोहित शर्मा ने तीन पारियों में 175 रन बनाए। सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने शानदार 138 रन की शतकीय पारी खेली और अपनी फॉर्म का दमदार सबूत दिया। वहीं विराट कोहली ने भी तीन मैचों में 144 रन बनाए, जिसमें लगातार दो फिफ्टी प्लस पारियां शामिल रहीं।

अब टीम इंडिया पहले जिम्बाब्वे दौरे पर 23 जुलाई से 26 जुलाई तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद अगस्त में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। 

ऐसे में भारतीय फैंस को रोहित शर्मा और विराट की अगली झलक सितंबर के आखिर में देखने को मिलेगी, जब वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में होगी। इसके बाद दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को मुल्लांपुर में होगा। इस सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी।

वेस्टइंडीज सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां पांच टी20 के बाद पांच ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके अलावा इस दौर पर दोनों के टीमों के बीच दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

साल के आखिर में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी और दोनों टीमों के बीच तीन टी20 के साथ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। यानी अगर आप रोहित शर्मा और विराट कोहली को दोबारा भारतीय जर्सी में खेलते देखना चाहते हैं, तो उसके लिए अब सितंबर के आखिर तक इंतजार करना होगा, जब टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में मैदान पर उतरेगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार