Chennai Super Kings: साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर मार्क बाउचर का मानना ​​है कि गुजरात टाइटंस (जीटी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच हुए मुकाबले में संजू सैमसन का पहली ही गेंद पर आउट होना सबसे बड़ा पल रहा। जीटी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीएसके को 89 रनों से हराया।

Advertisement

सैमसन को मोहम्मद सिराज ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। सिराज की बाहर की तरफ निकलती गेंद से छेड़छाड़ करने के प्रयास में संजू विकेटकीपर जोस बटलर को आसान सा कैच दे बैठे। पहले ओवर में लगे बड़े झटके के बाद सीएसके की टीम पूरी पारी में उबर नहीं सकी और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। जीटी से मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की पूरी टीम 13.4 ओवर में 140 रन बनाकर ढेर हो गई। इस हार के साथ ही सीएसके का टूर्नामेंट में सफर भी समाप्त हो गया।

Advertisement

बाउचर के अनुसार, सैमसन ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे, जो चेज में बड़ी चुनौती पेश कर सकते थे। उन्होंने कहा कि सिराज को अपनी योजनाओं को पूरी तरह से लागू करने का श्रेय दिया। बाउचर ने जियोहॉटस्टार से बात करते हुए कहा, "संजू सैमसन शायद अकेले ऐसे बल्लेबाज थे जो उस चेज में गुजरात टाइटंस के लिए असली चुनौती बन सकते थे, इसलिए उन्हें पहली ही गेंद पर आउट करना मैच का एक बहुत बड़ा पल था।”

"मोहम्मद सिराज ने अपने प्लान को पूरी तरह से लागू किया, खासकर लाल मिट्टी वाली सतह पर जहां वह गेंद को ऊपर पिच कर सकते थे और उसे स्विंग करा सकते थे। सिराज की लाइन और लेंथ एकदम सही थी, और सैमसन ने तुरंत बल्ला लगा दिया। उस विकेट ने सीएसके की उम्मीदों को बहुत बड़ा झटका दिया, क्योंकि एक बार सैमसन के जल्दी आउट होने के बाद उन्हें वहां से उबरने के लिए कुछ खास प्रदर्शन की जरूरत थी।"

बाउचर के अनुसार, सैमसन ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे, जो चेज में बड़ी चुनौती पेश कर सकते थे। उन्होंने कहा कि सिराज को अपनी योजनाओं को पूरी तरह से लागू करने का श्रेय दिया। बाउचर ने जियोहॉटस्टार से बात करते हुए कहा, "संजू सैमसन शायद अकेले ऐसे बल्लेबाज थे जो उस चेज में गुजरात टाइटंस के लिए असली चुनौती बन सकते थे, इसलिए उन्हें पहली ही गेंद पर आउट करना मैच का एक बहुत बड़ा पल था।”

Also Read: LIVE Cricket Score

बाउचर ने कहा, "शुभमन गिल और साई सुदर्शन इसलिए सबसे अलग हैं क्योंकि वे लगातार रन बनाते हैं और हर मैच में उनके अंदर वो भूख नजर आती है। ऐसे समय में जब टी20 बल्लेबाजी को अक्सर लगातार नयापन और हाई-रिस्क शॉट्स से जोड़ा जाता है, लेकिन ये दोनों मजबूत क्रिकेटिंग बेसिक्स और सही शॉट-सिलेक्शन पर बहुत ज्यादा भरोसा करते हैं।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार