Fab Four: इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क रामप्रकाश ने भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी तकनीक को सराहा है। रामप्रकाश के मुताबिक गिल ने 'फैब फोर' (विराट कोहली, जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन) के दौर के बल्लेबाजों की जगह लेने की क्षमता दिखाई है।

Advertisement

लीड्स में शुभमन गिल ने 147 और आठ रन की पारी खेली, जिसके बाद एजबेस्टन में 269 और 161 रन जड़ दिए। गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से पहले, गिल ने पांच मैचों की सीरीज में 585 रन जोड़ लिए हैं।

Advertisement

रामप्रकाश ने बुधवार को 'द गार्जियन' में लिखा, "हमें गिल की सिर्फ सहनशक्ति, स्किल और रन बनाने की भूख की सराहना ही नहीं करनी चाहिए, बल्कि एक युवा टीम के नए कप्तान के रूप में उदाहरण पेश करने की भी तारीफ करनी चाहिए। कप्तानी अक्सर किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसी कप्तानी के चलते गिल अधिक फोकस्ड हो गए हैं। पिछले तीन हफ्तों में ही उन्होंने अपने टेस्ट करियर के तीन सर्वोच्च स्कोर बना दिए हैं।"

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "हम एक ऐसे दौर के अंत की ओर बढ़ रहे हैं, जिसे तथाकथित 'फैब फोर' (विराट कोहली, जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन) ने लंबे समय तक प्रभावित किया है। अब ऐसे खिलाड़ियों की तलाश जारी है, जो उनकी जगह ले सकें। गिल ने दिखा दिया है कि वह उस स्थान को भर सकते हैं, और वह भी एक बेहद पारंपरिक शैली में। वह सभी फॉर्मेट खेलते हैं, बेहतरीन रूप से खुद को ढाल लेते हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी की नींव एक क्लासिक तकनीक पर टिकी है।"

रामप्रकाश 1991 से 2002 तक इंग्लैंड के लिए 52 टेस्ट खेले, जिसके बाद टीम के बल्लेबाजी कोच भी रहे। रामप्रकाश का मानना ​​है कि इंग्लैंड ने दो मुकाबलों में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले से गिल को बड़े रन बनाने का मौका दिया। इसके साथ ही उन्होंने बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम से दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को आउट करने के लिए नए तरीके सोचने को कहा है।

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "हम एक ऐसे दौर के अंत की ओर बढ़ रहे हैं, जिसे तथाकथित 'फैब फोर' (विराट कोहली, जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन) ने लंबे समय तक प्रभावित किया है। अब ऐसे खिलाड़ियों की तलाश जारी है, जो उनकी जगह ले सकें। गिल ने दिखा दिया है कि वह उस स्थान को भर सकते हैं, और वह भी एक बेहद पारंपरिक शैली में। वह सभी फॉर्मेट खेलते हैं, बेहतरीन रूप से खुद को ढाल लेते हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी की नींव एक क्लासिक तकनीक पर टिकी है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "इंग्लैंड इस फैसले पर विचार करेगा। इंग्लैंड की टीम सीरीज के शेष मैचों में गिल के प्रभाव को कम करने के तरीकों पर विचार कर रही है। गिल शुरुआती दो मैचों में इंग्लैंड के इस्तेमाल किए गए गेंदबाजों के आदी हैं। गिल उन गेंदबाजों की योजना, विविधता और गति को अच्छी तरह समझते हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार