Gujarat Titans: मुंबई इंडियंस (एमआई) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच सोमवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने सीजन का पहला विकेट लिया। बुमराह ने अपना विकेट पारी की पहली गेंद पर ही लिया। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और पूर्व में आईपीएल में एमआई के लिए खेल चुके मिशेल मैक्लेनाघन ने बुमराह को पारी का पहला ओवर देने के लिए एमआई कप्तान हार्दिक पांड्या की तारीफ की।
जियोस्टार एक्सपर्ट मिशेल मैक्लेनाघन ने स्टार स्पोर्ट्स के 'अमूल क्रिकेट लाइव' पर कहा कि एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या का जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर देने का फैसला मास्टरस्ट्रोक था।
मैक्लेनाघन ने कहा, "हम कई मैचों से यही चाहते थे। एमआई के लाइनअप में कोई दूसरा गेंदबाज नई गेंद से प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा था, इसलिए उन्हें बुमराह को एक अटैकिंग वेपन के तौर पर इस्तेमाल करने की जरूरत थी। उन्होंने शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ने के लिए पहले तीन ओवर में उनका इस्तेमाल किया, और बुमराह ने अच्छा किया। जीटी रन बनाने के लिए अपनी ओपनिंग जोड़ी पर बहुत ज्यादा निर्भर है। एक बार जब वह साझेदारी टूट जाती है, तो वे संघर्ष करते हैं क्योंकि उनका मध्यक्रम मजबूत नहीं है।"
उन्होंने कहा, "पहले ओवर में बुमराह को एक ओपनर आउट करने और जीटी के कमजोर मध्यक्रम को एक्सपोज करने के लिए इस्तेमाल करना हार्दिक पांड्या की बेहतरीन कप्तानी की निशानी है। हालांकि बुमराह को नई गेंद लेते देखना अच्छा लगा, लेकिन वे हर बार पहले छह ओवर में उनका इस्तेमाल नहीं कर सकते क्योंकि दूसरी टीमों का मध्यक्रम मजबूत है। जीटी के खिलाफ उनकी रणनीति काम कर गई।"
सीजन के शुरुआती 5 मैचों में बुमराह को एक भी विकेट नहीं मिला था। इसके बावजूद वे लगातार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे। इस पर मैक्लेनाघन ने कहा, "पिछले सीजन के क्वालिफायर दो में पंजाब किंग्स के खिलाफ बाहर होने के बाद से छह मैचों से बिना विकेट लिए खेलने के सिलसिले को खत्म करना जसप्रीत बुमराह के लिए बहुत बड़ी राहत की बात रही होगी। वह एक क्लास बॉलर हैं। उनके जैसे स्तर के गेंदबाज का छह मैचों तक बिना विकेट लिए खेलना बहुत दुख देता है। हां, वह किफायती थे और ज्यादा रन नहीं दे रहे थे, लेकिन एक तेज गेंदबाज के तौर पर विकेट लेने का रोमांच सिर्फ किफायती होने से नहीं मिल सकता। हम अपनी स्किल्स को निखारने और विकेट लेने के लिए दिन-रात नेट्स पर मेहनत करते हैं ताकि हमारी टीम अच्छा कर सके। जब लगातार मैचों में विकेट नहीं मिलते, तो हमें बहुत दुख होता है।"
उन्होंने कहा, "पहले ओवर में बुमराह को एक ओपनर आउट करने और जीटी के कमजोर मध्यक्रम को एक्सपोज करने के लिए इस्तेमाल करना हार्दिक पांड्या की बेहतरीन कप्तानी की निशानी है। हालांकि बुमराह को नई गेंद लेते देखना अच्छा लगा, लेकिन वे हर बार पहले छह ओवर में उनका इस्तेमाल नहीं कर सकते क्योंकि दूसरी टीमों का मध्यक्रम मजबूत है। जीटी के खिलाफ उनकी रणनीति काम कर गई।"
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच की बात करें तो एमआई ने तिलक की 101 रन की नाबाद पारी की बदौलत 5 विकेट पर 199 रन बनाए और जीटी को 100 रन पर समेटकर 99 रन से जीत हासिल की।