Gujarat Titans vs Chennai Super Kings: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के पहले क्वालीफायर में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

हार्दिक ने पहले गेंदबाजी करने के फैसले के फैसले के पीछे ओस की संभावना का हवाला दिया। गुजरात की टीम में एक बदलाव, यश दयाल की जगह दर्शन नालकंडे को टीम में लाया गया है । उन्होंने कहा, "अंक तालिका में टॉप दो में रहने के लिए हमने कड़ी मेहनत की है क्योंकि हो सकता है कि आपका एक दिन खराब जाए।"

Advertisement

चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने कहा, "हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। कारण ओस की संभावना ही थी। हम अपने मजबूत पक्ष को बैक करने का प्रयास करते हैं। आखिरकार बात इस पर आती है कि आप अपने खेल पर कितना आत्मविश्वास जता पाते हैं। यह विकेट आगे जाकर धीमी हो सकती है। लेकिन जैसा कि पिछले मैच में हुआ, ओस पड़ गई। हालांकि बादल छाए हुए हैं।"

चेन्नई की टीम में कोई बदलाव नहीं। इस सीजन 10वीं बार चेन्नई बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरेगी। गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ तीनों मैच चेज करते हुए जीते हैं। ऐसे में गुजरात ने एक अहम टॉस जीत लिया है। अब सारा दारोमदार चेन्नई के बल्लेबाजों पर है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

चेन्नई सुपर किंग्स : डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एम एस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महीश थीक्षणा

Advertisement

गुजरात - शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार