अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच रविवार को हरारे में सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मैच खेला गया। हाईस्कोरिंग मैच में अफगानिस्तान ने 9 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

Advertisement

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाजों रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए 15.4 ओवर में 159 रन की विस्फोटक साझेदारी की। गुरबाज ने 48 गेंद पर 5 छक्के और 8 चौकों की मदद से 92 रन की पारी खेली। गुरबाज महज 8 रन से अपना शतक चूक गए। गुरबाज के आउट होने के बाद जादरान भी आउट हो गए। जादरान ने 49 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली।

Advertisement

सेदिकुल्लाह अटल ने 15 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौके की मदद से नाबाद 35 रन बनाए। शाहीदुल्लाह 8 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। नबी 1 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 210 रन बनाए।

सेदिकुल्लाह अटल ने 15 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौके की मदद से नाबाद 35 रन बनाए। शाहीदुल्लाह 8 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। नबी 1 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान के लिए अब्दुल्ला अहमदजई ने 3, फजलहक फारुकी और फरीद अहमद ने 2-2, मुजीब उर रहमान और नबी ने 1-1 विकेट लिए। इस मैच में राशिद खान नहीं खेले। उनकी जगह कप्तानी इब्राहिम जादरान ने की। रहमानुल्लाह गुरबाज प्लेयर ऑफ द मैच और इब्राहिम जादरान प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार