गुवाहाटी टेस्ट: टी ब्रेक, दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 395 तक पहुंची
चौथे दिन के खेल की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका ने बिना किसी विकेट के 26 रन से शुरू की थी। रेयान रिकल्टन और एडन मार्करम ने पहले विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की। रिकल्टन 35 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद 74 पर दूसरा और 77 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा। मार्करम 29 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। बावुमा 3 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर का शिकार बने।
ट्रिस्टन स्टब्स 14 और टोनी डे जॉर्जी 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है।
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा कितने रन की बढ़त लेकर भारत को बल्लेबाजी देते हैं, इस पर नजरें हैं। मैच में अभी काफी समय बचा है, इसलिए दक्षिण अफ्रीका निश्चित रूप से खुद को सुरक्षित करने के बाद ही पारी घोषित करेगी।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी के 109, मार्को जानसेन के 93 रन की बदौलत 489 रन बनाए थे। एक समय 246 पर 6 विकेट गंवा चुकी दक्षिण अफ्रीका ने 489 रन तक पहुंचकर कर पिच और भारतीय गेंदबाजी की हवा निकाल दी थी।
भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए थे। रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी के 109, मार्को जानसेन के 93 रन की बदौलत 489 रन बनाए थे। एक समय 246 पर 6 विकेट गंवा चुकी दक्षिण अफ्रीका ने 489 रन तक पहुंचकर कर पिच और भारतीय गेंदबाजी की हवा निकाल दी थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
मार्को जानसेन ने 6 विकेट लिए थे। हार्मर को 3 और केशव महाराज को 1 विकेट मिला।