Asia Cup: भारत-श्रीलंका के बीच शुक्रवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुपर 4 का मुकाबला खेला गया। इस मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंकाई क्रिकेटर डुनिथ वेलालेज को सांत्वना दी।

Advertisement

22 वर्षीय वेलालेज के पिता सुरंगा वेलालेज का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके बाद यह खिलाड़ी आनन-फानन में परिवार के पास लौटा। हालांकि, जल्द ही वेलालेज ने टीम में वापसी कर ली।

Advertisement

सुपर ओवर में रोमांचक जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने युवा ऑलराउंडर के कंधे पर हाथ रखा। सूर्या ने इस खिलाड़ी को अपने गले से लगाया और उन्हें सांत्वना दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 का अंतिम सुपर-4 मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की।

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अभिषेक शर्मा का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 31 गेंदो में 2 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली। इनके अलावा, तिलक वर्मा ने नाबाद 49 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने 39 रन टीम के खाते में जोड़े।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम भी 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी। टीम के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने 58 गेंदों में 107 रन की पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। वहीं, कुसल परेरा ने 32 गेंदों में 58 रन बनाए।

Advertisement

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अभिषेक शर्मा का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 31 गेंदो में 2 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली। इनके अलावा, तिलक वर्मा ने नाबाद 49 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने 39 रन टीम के खाते में जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया एशिया कप के इस संस्करण में लगातार 6 मुकाबले जीतकर फाइनल में उतरेगी, जहां रविवार को उसका सामना पाकिस्तान से होगा। इस टीम को भारत ने एशिया कप 2025 में दो बार शिकस्त दी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार