Chennai Super Kings: गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह अपनी टीम को सही समय पर लय वापस पाते देखकर बहुत खुश हैं। गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीटी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 89 रनों से हराने के साथ ही अंक तालिका में टॉप 2 में अपनी जगह पक्की कर ली।

Advertisement

इस मुकाबले में जीटी के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। बल्लेबाजी में साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान की तिकड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

जीत के बाद कप्तान गिल ने कहा, "प्लेऑफ में जाना बहुत जरूरी है। टीम को सही समय पर लय पाते देखकर खुश हूं। मैं जिस तरह से बैटिंग कर रहा हूं, उससे बहुत खुश हूं। जब भी आप आउट होते हैं, तो आपको लगता है कि आप और कर सकते हैं। हां, फील्डिंग पिछले मैच से बेहतर थी। जब आप इतना अहम मैच खेल रहे होते हैं, तो भावनाएं बाहर आ जाती हैं। गर्दन पूरी तरह से ठीक है।"

इस मुकाबले में जीटी के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। बल्लेबाजी में साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान की तिकड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गिल ने आगे कहा, "दोनों मैच यहीं थे और हमने आखिरी मैच भी इसी विरोधी टीम के खिलाफ खेला था, और उन्होंने 230 रन बनाए थे, और मुझे लगता है कि हम 110-120 रन पर आउट हो गए थे। तो, इस मैच में जाते समय कुछ ऐसा लगा जैसे पहले जैसा हो, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस सीजन में हमने कुछ अलग किया है। हम पिछले साल भी लगातार टॉप दो में थे और इस साल भी। फैंस का बहुत शुक्रगुजार हूं जो आए और हमें सपोर्ट किया।” सीएसके के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने रनों के लिहाज से आईपीएल इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार