भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत रविवार को रांची में खेले जाने वाले पहले मुकाबले से होगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली सीरीज का हिस्सा हैं। सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने कहा है कि दोनों का टीम में होना आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

Advertisement

मैच से एक दिन पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब केएल राहुल से विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की प्रतिष्ठा के मुताबिक जवाब दिया।

Advertisement

केएल राहुल ने कहा, "रोहित और विराट टीम में लौट रहे हैं। उन दोनों का महत्व बहुत बड़ा है। टीम में सीनियर खिलाड़ियों का होना ड्रेसिंग रूम के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। दोनों की मौजूदगी से हम बेहद खुश हैं।"

राहुल ने विराट कोहली के बारे में कहा, "वनडे में एक-एक रन का महत्व होता है। विराट कोहली इसके मास्टर हैं। पूरी टीम उनसे स्ट्राइक रोटेशन सीखती है।"

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से भारत को जीत दिलाने के बाद 2027 विश्व कप में उनके खेलने को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया था। 3 वनडे मैचों की सीरीज में रोहित ने एक अर्धशतक और एक शतक लगाया था, जबकि विराट कोहली ने आखिरी वनडे में अर्धशतक लगाया था।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित और विराट दोनों का रिकॉर्ड शानदार है।

Advertisement

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से भारत को जीत दिलाने के बाद 2027 विश्व कप में उनके खेलने को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया था। 3 वनडे मैचों की सीरीज में रोहित ने एक अर्धशतक और एक शतक लगाया था, जबकि विराट कोहली ने आखिरी वनडे में अर्धशतक लगाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

दोनों के यही आंकड़े कप्तान केएल राहुल और टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए काफी हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार