हांगकांग सिक्स 2026 के लिए भारतीय टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के स्टार खिलाड़ियों के साथ उतरेगी। इसमें सात प्रमुख भारतीय क्रिकेटर 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेले जाने वाले तेजतर्रार 'सिक्स-ए-साइड' (छह खिलाड़ियों वाले) फॉर्मेट में हिस्सा लेंगे।

Advertisement

टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड पर खेले जाने वाली इस लीग में भारतीय टीम की कमान अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार संभालेंगे। उनके साथ आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नितिश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी. नटराजन भी होंगे।

भुवनेश्वर के पास अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल का कई वर्षों का अनुभव है और वे नई गेंद से असरदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं, जबकि क्रुणाल एक बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर टीम को विविधता देते हैं। नितिश आक्रामक बल्लेबाजी और टॉप ऑर्डर में खेलने का अनुभव लाते हैं। वहीं, शशांक और तेवतिया मैच फिनिश करने की अपनी काबिलियत दिखाते हैं। त्रिपाठी आक्रामक इरादे के साथ खेलते हैं और नटराजन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर एक खास विकल्प देते हैं।

टीम इंडिया हांगकांग सिक्स में फिर से वापसी करेगी और टूर्नामेंट में आगे तक जाने की कोशिश करेगी। 2025 में उन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध डकवर्थ-लुईस नियम से दो रन की जीत के साथ शुरुआत की थी, लेकिन बाद के मैचों में हार के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

इस बार चुनौती कड़ी होगी। पाकिस्तान 2026 के टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरेगा। उन्होंने पिछले साल के फाइनल में कुवैत को शिकस्त देकर रिकॉर्ड छठी बार हांगकांग सिक्स का खिताब अपने नाम किया था। 2026 के टूर्नामेंट में आठ प्रमुख क्रिकेट खेलने वाले देशों के साथ-साथ चार एसोसिएट सदस्य भी हिस्सा लेंगे।

'हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस' में प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी होते हैं और यह टूर्नामेंट पूरे क्रिकेट मैच के रोमांच को एक तेजतर्रार फॉर्मेट में समेट देता है, जिसमें बाउंड्री, नए तरह के शॉट्स, विकेट और मैच का रुख तेजी से बदलता रहता है।

इस बार चुनौती कड़ी होगी। पाकिस्तान 2026 के टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरेगा। उन्होंने पिछले साल के फाइनल में कुवैत को शिकस्त देकर रिकॉर्ड छठी बार हांगकांग सिक्स का खिताब अपने नाम किया था। 2026 के टूर्नामेंट में आठ प्रमुख क्रिकेट खेलने वाले देशों के साथ-साथ चार एसोसिएट सदस्य भी हिस्सा लेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार