इंग्लैंड ने हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ससेक्स क्रिकेट क्लब के कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉन सिम्पसन को इस टूर्नामेंट के लिए कप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक हांगकांग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा।

हांगकांग सिक्सेस में मैदान पर छह खिलाड़ी होते हैं और हर पारी में छह ओवर फेंके जाते हैं। यह टूर्नामेंट आक्रामक क्रिकेट, तेजी से रन बनाने और खिलाड़ियों के हर विभाग (बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग) में योगदान देने पर आधारित है। सिम्पसन सात सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे, जिसमें एडवर्ड बर्नार्ड, फिन हडसन-प्रेंटिस, जैक कार्सन, मार्टिन एंडरसन, डैनियल मौस्ली और नाथन गिलक्रिस्ट शामिल हैं। इस टीम में नेतृत्व के अनुभव के साथ-साथ वह ऑलराउंड क्षमता भी है, जो हांगकांग सिक्सेस जैसे हाई-स्कोरिंग और रोमांचक फॉर्मेट में सफल होने के लिए जरूरी है। इंग्लैंड को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग (चीन) के साथ रखा गया है। टीम 2025 में सेमीफाइनल तक पहुंचने के अपने प्रदर्शन से बेहतर करने की कोशिश करेगी।

38 वर्षीय सिम्पसन एक दशक से भी अधिक समय से इंग्लिश काउंटी क्रिकेट का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2024 में ससेक्स को प्रमोशन दिलाने में कप्तानी की थी, 2025 में काउंटी चैंपियनशिप में 1,086 रन बनाए और अभी भी ससेक्स क्लब के कप्तान बने हुए हैं। उन्होंने जुलाई 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के लिए तीन वनडे मैच खेले थे। वह 2017 में हांगकांग सिक्सेस के लिए एमसीसी की टीम में भी शामिल थे।

एडवर्ड बर्नार्ड, जो वार्विकशायर के लिए सभी फॉर्मेट में कप्तानी करते हैं, उस वॉर्सेस्टरशायर टीम का हिस्सा थे जिसने 2018 में टी20 ब्लास्ट जीता था। वहीं, ससेक्स के ऑफ-स्पिनर जैक कार्सन ने इस सीजन में 'वन डे कप' के दौरान अपनी काउंटी टीम की कप्तानी की थी। डर्बीशायर के ऑलराउंडर मार्टिन एंडरसन शानदार फॉर्म में हैं। मई में 'वाइटैलिटी ब्लास्ट' के दौरान उन्होंने लीसेस्टरशायर के खिलाफ 23 रन देकर 6 विकेट लिए थे - जो डर्बीशायर के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ टी20 आंकड़े हैं। इसके लिए उन्हें मई 2026 का 'पीसीए प्लेयर ऑफ द मंथ' अवार्ड भी मिला।

वार्विकशायर के बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ-स्पिन गेंदबाज डैनियल मौस्ली के पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। वह इंग्लैंड के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। वह पिछले साल हांगकांग सिक्सेस में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा भी थे। ससेक्स के ऑलराउंडर फिन हडसन-प्रेंटिस टीम को सीम बॉलिंग और बल्लेबाजी में गहराई देते हैं, जबकि जिम्बाब्वे में जन्मे वार्विकशायर के तेज गेंदबाज नाथन गिलक्रिस्ट टीम केस पेस अटैक को मजबूती देंगे।

इंग्लैंड की टीम की घोषणा पर टिप्पणी करते हुए क्रिकेट हांगकांग, चीन के कमर्शियल और मार्केटिंग डायरेक्टर अनुराग भटनागर ने कहा, “इंग्लैंड अपने साथ क्रिकेट की समृद्ध विरासत और काउंटी क्रिकेट के कुछ बेहतरीन ऑलराउंड टैलेंट को हांगकांग सिक्सेस 2026 में ला रहा है। यह टूर्नामेंट क्रिकेट के रोमांच, मनोरंजन और तेज रफ्तार वाले स्वरूप का जश्न मनाता है और जॉन सिम्पसन की कप्तानी वाली यह टीम इस खेल के रोमांच को और बढ़ाएगी। हम इस टीम का स्वागत करने और प्रशंसकों को क्रिकेट का एक यादगार अनुभव देने के लिए उत्सुक हैं।”

वार्विकशायर के बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ-स्पिन गेंदबाज डैनियल मौस्ली के पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। वह इंग्लैंड के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। वह पिछले साल हांगकांग सिक्सेस में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा भी थे। ससेक्स के ऑलराउंडर फिन हडसन-प्रेंटिस टीम को सीम बॉलिंग और बल्लेबाजी में गहराई देते हैं, जबकि जिम्बाब्वे में जन्मे वार्विकशायर के तेज गेंदबाज नाथन गिलक्रिस्ट टीम केस पेस अटैक को मजबूती देंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार