Sunrisers Hyderabad: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग ने कहा कि उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 286 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। रविवार को आईपीएल 2025 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हैदराबाद के हाथों 44 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पराग ने स्वीकार किया कि यह उनके लिए एक कठिन दिन था।

Advertisement

पराग ने मैच के बाद कहा, "यह कठिन था, जैसा कि मैंने उम्मीद की थी। इसका श्रेय सनराइजर्स हैदराबाद को जाता है, लेकिन हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। आज बैठकर इस बारे में बात करेंगे।"

Advertisement

पहले गेंदबाजी करने के पीछे के तर्क को समझाते हुए पराग ने कहा, "मुझे लगता है कि यह सही निर्णय था। अगर बोर्ड पर 280 रन होते तो आपको बुरा लगता, टॉस में मैंने कहा था कि मुझे 200 की उम्मीद थी लेकिन,सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी की।

राजस्थान के लिए संजू सैमसन ध्रुव जुरेल के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। राजस्थान मैच में बनी हुई थी। लेकिन, उनके आउट होने के बाद आरआर की सारी उम्मीद भी टूट गई। 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को बल्लेबाजी से अच्छी शुरुआत नहीं मिली। 50 रन के स्कोर पर टीम के टॉप-3 बल्लेबाज पवेलिवन लौट चुके थे।

सैमसन और जुरेल ने टीम की जरूरत को देखते हुए तेजी से रन बनाते हुए हाफ सेंचुरी लगाई।

पराग ने कहा, " आज के मैच में काफी सकारात्मक बातें रहीं, ध्रुव और संजू ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह शानदार थी। कुछ अन्य बल्लेबाजों ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। दूसरी ओर तुषार ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, सैंडी पाजी ने अच्छा प्रदर्शन किया। जीत हो या हार, हम सीख लेते हैं और आगे बढ़ते हैं।

Advertisement

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने 47 गेंदों पर 11 चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन बनाए और टीम को 20 ओवर में 286 रन तक पहुंचा दिया। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने अभियान की जीत के साथ शानदार शुरुआत की।

पराग ने कहा, " आज के मैच में काफी सकारात्मक बातें रहीं, ध्रुव और संजू ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह शानदार थी। कुछ अन्य बल्लेबाजों ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। दूसरी ओर तुषार ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, सैंडी पाजी ने अच्छा प्रदर्शन किया। जीत हो या हार, हम सीख लेते हैं और आगे बढ़ते हैं।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार