SRH VS GT: पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू का मानना है कि आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी गेंदबाजी में दिक्कतें हैं। उन्होंने कहा कि कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई वाली यह टीम मिडिल ओवरों में विकेट लेने की सोच के साथ नहीं खेल रही है, बल्कि सिर्फ बचाव की मुद्रा में है।

Advertisement

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में मोहम्मद सिराज ने अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 2 विकेट लेकर एसआरएच को 20 ओवर में 152/8 तक ही सीमित कर दिया।

Advertisement

इसके जवाब में कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 61 रन बनाए, वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने तेजतर्रार 49 और शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 35 रन बनाकर गुजरात टाइटंस (जीटी) को 20 गेंदें शेष रहते आसान जीत दिला दी।

रायडू ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, “मुझे लगता है बल्लेबाजी से ज्यादा परेशानी उनकी गेंदबाजी में है। मिडिल ओवरों में उनके पास ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है जो विकेट निकालकर सामने वाली टीम पर दबाव बना सके, जैसा जीटी ने साई किशोर, राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा के जरिए किया। मैं एसआरएच को विकेट लेने की कोशिश करते हुए नहीं देख रहा हूं। वो सिर्फ चौके-छक्के रोकने की कोशिश में रहते हैं। लेकिन आईपीएल ऐसे नहीं जीता जाता। आपको मिडिल ओवरों में विकेट लेने वाले अच्छे गेंदबाज चाहिए होते हैं।”

एसआरएच के अच्छे प्रदर्शन न कर पाने की एक बड़ी वजह उनके सलामी बल्लेबाजों का लय में न होना भी है। ट्रेविस हेड ने भले ही दो बार 40 से ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है, पांच पारियों में सिर्फ 51 रन।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके रायडू का मानना है कि अभिषेक को बस अपने सोचने के तरीके में थोड़ा बदलाव करना होगा।

Advertisement

उन्होंने कहा, “उन्हें बस थोड़ा सा माइंडसेट बदलना होगा। मिड ऑफ और मिड ऑन के पास जमीन के रास्ते कुछ आसान चौके लगाने होंगे; फिर सिंगल लेकर रन बटोरें; 10-15 रन बनाकर शरीर को लय में लाएं। उसके बाद बड़े शॉट तो अपने आप निकलेंगे क्योंकि उन्होंने उनकी तैयारी की हुई है।”

रायडू ने यह भी कहा कि एसआरएच को अब बुनियादी चीजों पर वापस लौटना होगा। उनके टॉप बल्लेबाज अच्छी लेंथ की गेंदों को पसंद करते हैं और उन्हें बाउंड्री के ऊपर से मारने की कोशिश करते हैं। वे लगातार ऐसी प्रैक्टिस कर रहे हैं, लेकिन ज्यादा समझदारी की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “उन्हें बस थोड़ा सा माइंडसेट बदलना होगा। मिड ऑफ और मिड ऑन के पास जमीन के रास्ते कुछ आसान चौके लगाने होंगे; फिर सिंगल लेकर रन बटोरें; 10-15 रन बनाकर शरीर को लय में लाएं। उसके बाद बड़े शॉट तो अपने आप निकलेंगे क्योंकि उन्होंने उनकी तैयारी की हुई है।”

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार