Rajiv Gandhi International Stadium: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी को लगता है कि आईपीएल 2024 सीजन के खराब प्रदर्शन के बाद पंजाब किंग्स इस साल के अंत में लीग के अगले सीजन के लिए होने वाली मेगा नीलामी से पहले अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा, सैम करन और कगिसो रबाडा के लिए राइट टू मैच (आरटीएम) विकल्प का इस्तेमाल करेगी।

Advertisement

आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी मौजूदा टीम से कुल छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। यह या तो रिटेंशन के जरिए या राइट टू मैच ऑप्शन के जरिए किया जा सकता है।

Advertisement

छह रिटेंशन/आरटीएम में अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी (भारतीय और विदेशी) और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं। आईपीएल 2025 के लिए फ्रेंचाइजी के लिए नीलामी पर्स 120 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। फ्रेंचाइजी के लिए अपनी रिटेंशन सूची को अंतिम रूप देने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है।

मूडी ने स्टार स्पोर्ट्स से पंजाब किंग्स के लिए संभावित आईपीएल रिटेंशन के बारे में बात करते हुए कहा, "पंजाब किंग्स के लिए मुझे नहीं लगता कि मैं किसी भी खिलाड़ी को रिटेन करूंगा, निश्चित रूप से कैप्ड खिलाड़ियों को नहीं लेकिन मैं अर्शदीप सिंह, सैम करन और रबाडा जैसे खिलाड़ियों के लिए राइट टू मैच विकल्प का उपयोग करना चाहूंगा। जितेश शर्मा एक और खिलाड़ी हैं, जिनके लिए मैं नीलामी में राइट टू मैच का उपयोग करने पर विचार करूंगा।"

उन्होंने पंजाब के संभावित रिटेंशन के तौर पर अनकैप्ड शशांक सिंह और हरप्रीत बरार को चुना, जिससे उनकी छह खिलाड़ियों की सूची पूरी हो जाएगी। शशांक पिछले सीजन में 164.65 की स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाकर फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। दूसरी ओर, हरप्रीत ने 13 मैचों में सात विकेट लिए।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा, "जब अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात आती है, तो कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें मैं नीलामी से पहले टीम में शामिल करना चाहूंगा। शशांक सिंह, जो एक शानदार मध्यक्रम पावर हिटर हैं जबकि हरप्रीत बरार बाएं हाथ के स्पिनर हैं।"

Advertisement

उन्होंने पंजाब के संभावित रिटेंशन के तौर पर अनकैप्ड शशांक सिंह और हरप्रीत बरार को चुना, जिससे उनकी छह खिलाड़ियों की सूची पूरी हो जाएगी। शशांक पिछले सीजन में 164.65 की स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाकर फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। दूसरी ओर, हरप्रीत ने 13 मैचों में सात विकेट लिए।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार