भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त एक वरिष्ठ अधिकारी ने देशवासियों से भारतीय क्रिकेट टीम का मैच न देखने की अपील की है। अधिकारी कश्मीर में सेवा दे चुके हैं।

Advertisement

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। इसमें पाकिस्तान का हाथ था। इसके बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के साथ एशिया कप के दौरान खेलेगी। इसी वजह से अधिकारी ने भारतीय क्रिकेट टीम के मैचों के बहिष्कार की अपील की है।

Advertisement

श्रीनगर स्थित सेना के चिनार कोर के जीओसी के रूप में कार्य कर चुके लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (सेवानिवृत्त) ने एक्स पर लिखा, "यदि आप बीसीसीआई टीम के मैच देख रहे हैं, कृपया पहलगाम में निर्मम हत्या किए गए उन निर्दोष भारतीयों और उन सैनिकों के बारे में सोचें, जिन्होंने पाकिस्तानी आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी ताकि आप शांति से रह सकें और अपने घरों में ये मैच देख सकें। कृपया एक विचार। मैं एशिया कप का बहिष्कार कर रहा हूं। क्या आप भी ऐसा कर रहे हैं? जय हिंद।"

22 अप्रैल को, पाकिस्तान समर्थित आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसरन मैदान में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी। मारे गए नागरिकों में 25 पर्यटक और एक स्थानीय शामिल है।

पहलगाम आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोशित था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए सशस्त्र बलों को खुली छूट दे दी।

भारतीय सशस्त्र बलों ने लाहौर के पास मुरीदके और बहावलपुर और पीओके स्थित आतंकी ढांचों पर हमले किए।

Advertisement

'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत किए गए इन हमलों में 12 आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए थे।

भारतीय सशस्त्र बलों ने लाहौर के पास मुरीदके और बहावलपुर और पीओके स्थित आतंकी ढांचों पर हमले किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का मैच 14 सितंबर को होने वाला है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार