T20 World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले रविचंद्रन अश्विन वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन से खासा निराश नजर आए हैं। अश्विन का कहना है कि वह बार-बार कहकर थक चुके हैं कि वरुण को बाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ राउंड-द-विकेट गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए। अश्विन ने कहा कि वरुण के खिलाफ जब बल्लेबाज रन बनाते हैं, तो उनका आत्मविश्वास गिर जाता है।

Advertisement

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' में कहा कि वरुण के खिलाफ बल्लेबाजों ने अब आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू कर दिया है। बल्लेबाज वरुण की गेंदों को पढ़ने लगे हैं और ऐसा हर किसी गेंदबाज के साथ होता है। अश्विन ने कहा कि वरुण के लिए जरूरी है कि वह अपनी रणनीति में बदलाव करें। पूर्व भारतीय स्पिनर के अनुसार, वरुण को अच्छी लाइन एंड लेंथ पर लगातार गेंदबाजी करनी होगी। उन्होंने कहा कि वरुण को अपनी गति में भी बदलाव करना होगा।

Advertisement

T20 World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले रविचंद्रन अश्विन वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन से खासा निराश नजर आए हैं। अश्विन का कहना है कि वह बार-बार कहकर थक चुके हैं कि वरुण को बाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ राउंड-द-विकेट गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए। अश्विन ने कहा कि वरुण के खिलाफ जब बल्लेबाज रन बनाते हैं, तो उनका आत्मविश्वास गिर जाता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सुपर-8 राउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मुकाबले में भी वरुण का हाल बेहाल रहा था। उन्होंने 4 ओवर में एक विकेट लेकर 40 रन दिए थे। वरुण की खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है। पिछले दो मुकाबलों में वरुण ने महज 2 विकेट लेकर 104 रन दिए हैं। कुलदीप यादव के बेंच पर बैठे होने के बावजूद वरुण को लगातार मौके मिल रहे हैं। हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि खिताबी मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव वरुण पर अपना अटूट भरोसा कायम रखते हैं या फिर कुलदीप के साथ मैदान पर उतरने का फैसला करते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार