बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए गुरुवार को भारतीय पहलवान और डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार द ग्रेट खली असम के दोरिका कैवर्ता गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ितों को राहत सामग्री दी और इस घटना पर अफसोस जताया।
खली ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता-अभिनेत्री से भी असम आने की अपील की। उन्होंने कहा, "असम में आई बाढ़ से बहुत दुख हुआ है और बाढ़ से काफी लोग पीड़ित हुए हैं। जो एनजीओ असम के लोगों का सपोर्ट कर रही हैं मैं उनका बहुत धन्यवाद करता हूं। मैं मीडिया का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि देश में कहीं भी कोई आपदा आती है, तो मीडिया ही हर कोने-कोने तक बात पहुंचाती है।"
खली ने आगे कहा, "मैं यहां काफी समय से आने की सोच रहा था और मुझे जैसे ही मौका मिला मैं आया। मैं जितने भी क्रिकेटर हैं या बॉलीवुड के सेलिब्रिटी हैं उनसे यह कहना चाहूंगा कि आप यहां पर जरूर आइए। अपने लिए तो सभी लोग जीते हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान की जिस जनता ने हमको और आपको स्टार बनाया है, तो आज उन पर आफत आई है। ऐसे में आप सभी यहां आइए, चाहे एक दिन या एक घंटे के लिए ही सही पर आइए जरूर। शहर से बाहर निकलिए और यहां आकर देखिए लोगों का कितना बुरा हाल हुआ है।"
खली ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता-अभिनेत्री से भी असम आने की अपील की। उन्होंने कहा, "असम में आई बाढ़ से बहुत दुख हुआ है और बाढ़ से काफी लोग पीड़ित हुए हैं। जो एनजीओ असम के लोगों का सपोर्ट कर रही हैं मैं उनका बहुत धन्यवाद करता हूं। मैं मीडिया का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि देश में कहीं भी कोई आपदा आती है, तो मीडिया ही हर कोने-कोने तक बात पहुंचाती है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि, खली ने सरकार को लेकर किसी भी तरह का बयान देने से इनकार किया। उन्होंने उम्मीद जताइए कि सरकार भी बाढ़ पीड़ित लोगों की अपने स्तर पर पूरी मदद जरूर करेगी। खली के अनुसार, वह एनजीओ के माध्यम से उनसे जितना हो सकेगा उतना लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे।