ODI Match: विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में शतकीय पारी खेली। साथी बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इस पारी के लिए पूर्व कप्तान कोहली की जमकर तारीफ की है।

Advertisement

रविवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में विराट कोहली ने 7 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 135 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की। यह उनके वनडे फॉर्मेट का 52वां शतक था। अंतरराष्ट्रीय करियर में कोहली 83वां शतक लगा चुके हैं।

Advertisement

तिलक वर्मा ने बीसीसीआईटीवी पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, "हमने फिर से सबसे अच्छी पारियों में से एक देखी है। बहुत खुश हूं कि मैंने विराट भाई के शतक को लाइव देखा। पिछले 17 वर्षों से वह हमेशा फील्ड में कमाल करते रहे हैं। बैटिंग, फील्डिंग, सब कुछ। वह बिल्कुल टॉप पर हैं।"

तिलक वर्मा ने बताया कि उन्होंने विराट कोहली की पारियों से बहुत कुछ सीखा है और जितना हो सके वह इस दिग्गज से बात करने की कोशिश करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि जब वह फील्ड पर उतरेंगे तो कोहली से सीखी हुई बातों का अनुसरण करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, "मैंने बहुत कुछ सीखा है। उन्हें लाइव खेलते देखना खुशी की बात है। मैं उनसे बात करता रहूंगा और जितना हो सके उतना सीखूंगा। अगर मुझे आगामी मुकाबलों में मौका मिला, तो मैं उनमें इसे लागू कर सकता हूं।"

भारत ने रांची में खेले गए इस वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए। इस दौरान कोहली ने 135 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान केएल राहुल ने 60 रन बनाए। इनके अलावा, रोहित शर्मा ने 57 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Advertisement

विपक्षी टीम की तरफ से मार्को जानसेन, नंद्रे बर्गर, कॉर्बिन बॉश और ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट निकाले।

भारत ने रांची में खेले गए इस वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए। इस दौरान कोहली ने 135 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान केएल राहुल ने 60 रन बनाए। इनके अलावा, रोहित शर्मा ने 57 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि तीन विकेट हर्षित राणा के नाम रहे। अब दोनों टीमें बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार