Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मुकाबले में 75 रन पर सिमटने के बाद दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) 9 विकेट से मैच गंवा बैठी। इस करारी हार का के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर हुआ क्या?

Advertisement

अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स खराब शुरुआत के बाद महज 16.3 ओवरों में 75 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में आरसीबी ने सिर्फ 6.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Advertisement

मैच गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "मुझे अब भी समझ नहीं आ रहा कि हुआ क्या? लेकिन सभी कहते हैं कि क्रिकेट में हर दिन आपको चौकन्ना रहना पड़ता है और आपको वापस आकर वही चीजें बार-बार करनी पड़ती हैं। लेकिन हां, जब आप अगले मैच में उतरते हैं, तो आपको इसे भूलकर आगे बढ़ना होता है।"

डीसी ने इस सीजन अपने शुरुआती दोनों मैच जीते थे। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक रन के करीबी अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अपने पिछले 6 मुकाबलों में डीसी 5 मैच गंवा चुकी है। जब कप्तान से पूछा गया कि क्या जीटी के विरुद्ध मैच के बाद से टीम की किस्मत बदली है? तो उन्होंने कहा, "हां, अगर मैं आज की बात करूं, तो आप ऐसा सोच सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि 'अगर-मगर' तो होते ही रहेंगे। आप सोच सकते हैं कि अगर हमने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वह कैच ले लिया होता या वह रन पूरा कर लिया होता, तो शायद मोमेंटम बना रहता। लेकिन ये चीजें होती रहती हैं। जरूरी यह है कि आप हर दिन आएं और वही चीजें करते रहें, चौकन्ने रहें, और जो आप करते आ रहे हैं, वही करते रहें।"

उन्होंने कहा, "आईपीएल एक बहुत मुश्किल टूर्नामेंट है। आप एक दिन के लिए भी यह नहीं सोच सकते कि चीजें आसानी से हो जाएंगी। आपको हर बार आकर अपना प्लान लागू करना होता है। हां, मोमेंटम मायने रखता है, लेकिन आप यह सोचते नहीं रह सकते कि 'काश ऐसा हुआ होता।' बेहतर यही है कि जो आपके सामने है, उस पर ध्यान दें।"

डीसी ने इस सीजन अपने शुरुआती दोनों मैच जीते थे। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक रन के करीबी अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अपने पिछले 6 मुकाबलों में डीसी 5 मैच गंवा चुकी है। जब कप्तान से पूछा गया कि क्या जीटी के विरुद्ध मैच के बाद से टीम की किस्मत बदली है? तो उन्होंने कहा, "हां, अगर मैं आज की बात करूं, तो आप ऐसा सोच सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि 'अगर-मगर' तो होते ही रहेंगे। आप सोच सकते हैं कि अगर हमने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वह कैच ले लिया होता या वह रन पूरा कर लिया होता, तो शायद मोमेंटम बना रहता। लेकिन ये चीजें होती रहती हैं। जरूरी यह है कि आप हर दिन आएं और वही चीजें करते रहें, चौकन्ने रहें, और जो आप करते आ रहे हैं, वही करते रहें।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसी की टीम महज 8 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा चुकी थी। जब अक्षर पटेल से पूछा गया कि क्या उन्हें शुरुआत में गेंद में इतनी ज्यादा मूवमेंट देखकर हैरानी हुई? तो कप्तान ने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि हैरानी हुई। वे वर्ल्ड-क्लास बॉलर्स हैं और वे गेंद को कहीं भी स्विंग करा सकते हैं, उन्होंने हर मैदान पर ऐसा किया है। लेकिन हां, मुझे लगता है कि अगर हमारे ओपनर्स या टॉप-ऑर्डर के किसी बैटर ने शुरुआती कुछ ओवर्स को बेहतर तरीके से खेला होता, तो शायद कुछ फर्क पड़ सकता था और मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, उसका श्रेय उन्हें ही जाता है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार