Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के युवा तेज गेंदबाज रासिख सलाम डार टीम की जीत में योगदान देकर काफी खुश हैं। रासिख का कहना है कि वह आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करते रहना चाहते हैं। बुधवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ होनी है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए आखिरी मुकाबले में रासिख सलाम का प्रदर्शन गेंद से शानदार रहा था। उन्होंने हाई-स्कोरिंग मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2.5 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर नमन धीर का विकेट अपने नाम किया था। आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 रनों से जीत दर्ज की थी और इस समय टीम प्वाइंट्स टेबल पर 6 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है।

Advertisement

एलएसजी के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए रासिख ने कहा, "मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत हमारे लिए महत्वपूर्ण थी और एक टीम के तौर पर हम काफी आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं। हमारी भूमिकाएं और हमें क्या करना है, इस बारे में हमारे विचार बिल्कुल स्पष्ट हैं, और हम बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं।"

आईपीएल में लंबे समय बाद वापसी करने के बारे में रासिख ने कहा, "मैं काफी समय बाद आईपीएल का कोई मैच खेल रहा था, लेकिन मेरी तैयारी का तरीका वही रहा। पिछले एक साल में हमने जो कड़ी मेहनत की है, वह सब मैच की अलग-अलग स्थितियों के लिए खुद को तैयार करने के बारे में थी और पिछले मैच में मैंने अपनी बनाई हुई योजनाओं को मैदान पर उतारने पर ही अपना पूरा ध्यान केंद्रित किया।"

एलएसजी के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए रासिख ने कहा, "मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत हमारे लिए महत्वपूर्ण थी और एक टीम के तौर पर हम काफी आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं। हमारी भूमिकाएं और हमें क्या करना है, इस बारे में हमारे विचार बिल्कुल स्पष्ट हैं, और हम बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है और एलएसजी के खिलाफ जीत दर्ज करके टीम टेबल में पहले स्थान पर पहुंचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, एलएसजी दो जीत और दो हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से आरसीबी ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि एलएसजी ने 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है। पिछले सीजन आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत में आरसीबी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार