ICC Board: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर सस्पेंस थम नहीं रहा। आईसीसी भी इस मामले पर फैसला लेने के लिए भरपूर वक्त ले रही है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ ने दावा किया है कि चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू और शेड्यूल को अंतिम रूप देने के लिए आईसीसी बोर्ड की बैठक रविवार या उसके अगले दिन होगी।

Advertisement

शुक्रवार को आईसीसी गवर्निंग बोर्ड की बैठक में इस मामले पर कोई आम सहमति नहीं बन पाई। बैठक ऑनलाइन कॉल के जरिए हुई और माना जा रहा है कि बोर्ड के सभी 15 सदस्य (जिनमें-12 पूर्ण सदस्य प्रतिनिधि और तीन एसोसिएट देशों के निदेशक), सीईओ ज्योफ एलार्डिस और चेयरमैन ग्रेग बार्कले मौजूद थे।

Advertisement

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अपने विदेश मंत्रालय के साथ चर्चा करने के लिए समय चाहिए।

लतीफ ने एक्स पर लिखा, "गतिरोध। जानकारी के अनुसार आज आईसीसी बोर्ड की कोई आपात बैठक नहीं है। यह कल या परसों होगी। बीसीसीआई और पीसीबी को विदेश मंत्रालय के साथ चर्चा के लिए और समय चाहिए।"

चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेली जानी है। लेकिन बीसीसीआई ने पाकिस्तान जाने से साफ इंकार कर दिया था। इसके पीछे भारतीय बोर्ड ने तर्क दिया कि टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने और वहां जाकर मैच खेलने के लिए भारत सरकार की सहमति नहीं मिली है। तब से टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर सस्पेंस कायम है।

पाकिस्तान के पास चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी का अधिकार है और पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस टूर्नामेंट को पूरी तरह से पाकिस्तान में आयोजित करने के पक्ष में हैं।

Advertisement

भारत के पाकिस्तान आने से इनकार करने के बाद, 15 मैचों के इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए हाइब्रिड मॉडल संभावित विकल्प के रूप में उभर रहा है।

पिछले साल, जब भारत ने पाकिस्तान की यात्रा करने से मना किया था तब भी पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल में पुरुषों के 50 ओवर के एशिया कप की मेजबानी की थी। भारत ने टूर्नामेंट के अपने सभी मैच कोलंबो में खेले, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल था।

भारत के पाकिस्तान आने से इनकार करने के बाद, 15 मैचों के इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए हाइब्रिड मॉडल संभावित विकल्प के रूप में उभर रहा है।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार