T20 World Cup: जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बुधवार को पुष्टि की कि टीम भारत में टी20 विश्व कप 2026 में अपना सफर समाप्त होने के बाद स्वदेश लौट रही है। ईरान-इजरायल-यूएस के बीच चल रही बमबारी की वजह से मूल यात्रा योजना प्रभावित हुई थी। इसके बाद आईसीसी ने वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की।

Advertisement

जिम्बाब्वे का टूर्नामेंट में सफर रविवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से पांच विकेट की हार के साथ समाप्त हो गया था। टीम को सोमवार सुबह 4:30 बजे से तीन बैच में नई दिल्ली से दुबई होते हुए हरारे रवाना होना था। योजना के अनुसार उन्हें एमिरेट्स की उड़ान से दुबई और वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर हरारे पहुंचना था।

Advertisement

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एयरस्पेस बंद होने से दुबई और अबू धाबी में हजारों उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे जिम्बाब्वे टीम की वापसी प्रभावित हुई। इसके बाद, आईसीसी ने वैकल्पिक रूट तैयार किया।

जिम्बाब्वे क्रिकेट के मुताबिक, "फ्लाइट उपलब्धता और बदले हुए मार्ग के कारण टीम अलग-अलग बैच में हरारे लौटेगी। पहला समूह बुधवार को भारत से रवाना हो चुका है, जबकि अंतिम समूह शुक्रवार दोपहर को रवाना होगा। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी अपडेट जारी किए जाएंगे।"

आईसीसी के एक अधिकारी के मुताबिक नई व्यवस्था के तहत टीम का नया ट्रांजिंट पॉइंट इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा रखा गया है। खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ अब इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ानों से अदीस अबाबा होते हुए हरारे पहुंचेंगे।

वेस्टइंडीज को भी कोलकाता में सुपर-8 चरण समाप्त होने के बाद इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा।

Advertisement

आईसीसी के एक अधिकारी के मुताबिक नई व्यवस्था के तहत टीम का नया ट्रांजिंट पॉइंट इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा रखा गया है। खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ अब इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ानों से अदीस अबाबा होते हुए हरारे पहुंचेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण उत्पन्न परेशानी के बावजूद, आईसीसी और संबंधित बोर्डों के समन्वय से टीमों की सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया जारी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार