Abu Dhabi: पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा और स्पिनर अबरार अहमद आईसीसी पुरुष वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। इन खिलाड़ियों ने इस हफ्ते साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ घेरलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।

Advertisement

सलमान आगा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 62, 69 और 5* रन की पारी खेलने के बाद श्रीलंका के विरुद्ध नाबाद 105 रन बनाए थे।

Advertisement

आगा बल्लेबाजी रैंकिंग में 14 पायदान चढ़कर 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वह अब इस फॉर्मेट में बाबर आजम के बाद दूसरे सर्वोच्च रैंकिंग वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। बाबर फिलहाल सातवें पायदान पर मौजूद हैं।

श्रीलंका के चरिथ असलांका एक पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा, साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक चार स्थान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर, पाकिस्तान के सैम अयूब 18 स्थान ऊपर चढ़कर 35वें स्थान पर और साउथ अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीत्जके आठ स्थान ऊपर चढ़कर 49वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

दूसरी ओर, गेंदबाजों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अबरार अहमद ने सीरीज के पहले मैच में 53 रन देकर 3 विकेट लिए। तीसरे मुकाबले में उन्होंने 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वह श्रीलंका के खिलाफ मैच में नहीं खेलने के बावजूद 17 पायदान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

उनके अलावा, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा एक स्थान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर और असीथा फर्नांडो छह स्थान ऊपर चढ़कर 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने तीन स्थान स्थान की छलांग लगाई है। वह 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि नेपाल के संदीप लामिछाने भी तीन स्थान ऊपर चढ़कर 48वें स्थान पर पहुंच गए।

उनके अलावा, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा एक स्थान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर और असीथा फर्नांडो छह स्थान ऊपर चढ़कर 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के जैकब डफी छह स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर और मिचेल सैंटनर पांच स्थान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार