Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन स्थल और कार्यक्रम को लेकर सस्पेंस जारी है। शुक्रवार को आईसीसी के गवर्निंग बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सकी। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट पर गतिरोध को समाप्त करने के लिए सदस्य अगले कुछ दिनों में फिर से बैठक करेंगे।

Advertisement

शुक्रवार को आईसीसी बोर्ड की बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई और माना जा रहा है कि इसमें बोर्ड के सभी 15 सदस्य (12 पूर्ण सदस्य प्रतिनिधि और तीन एसोसिएट देशों के निदेशक), साथ ही सीईओ ज्योफ एलार्डिस और चेयरमैन ग्रेग बार्कले के साथ उपस्थित थे।

Advertisement

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि आईसीसी बोर्ड ने शुक्रवार को संक्षिप्त बैठक की, लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। उन्होंने यह भी कहा कि सभी संबंधित पक्ष चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक सही विकल्प के लिए कार्य में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार बोर्ड अगले कुछ दिनों में फिर से बैठक करेगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेली जानी है। लेकिन बीसीसीआई टीम इंडिया को पाकिस्तान दौरे पर भेजने के लिए तैयार नहीं थी। इसके पीछे बोर्ड ने तर्क दिया कि उसे पाकिस्तान जाकर मैच खेलने के लिए भारत सरकार की सहमति नहीं मिली है। इसके बाद टूर्नामेंट को लेकर सस्पेंस बढ़ गया।

पाकिस्तान के पास चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी का अधिकार है। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस टूर्नामेंट को पूरी तरह से पाकिस्तान में आयोजित करने के पक्ष में हैं। भारत के पाकिस्तान आने से इनकार करने के बाद, 15 मैचों के इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए हाइब्रिड मॉडल संभावित विकल्प के रूप में उभर रहा है।

पिछले साल भारत के पाकिस्तान की यात्रा करने से मना करने के बाद पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल में पुरुषों के 50 ओवर के एशिया कप की मेजबानी की थी।

Advertisement

भारत ने टूर्नामेंट के अपने सभी मैच कोलंबो में खेले, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल था, जिसमें उसने जीत हासिल की।

पिछले साल भारत के पाकिस्तान की यात्रा करने से मना करने के बाद पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल में पुरुषों के 50 ओवर के एशिया कप की मेजबानी की थी।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार