भारतीय क्रिकेट टीम ने सालाना अपडेट के बाद जारी ताजा आईसीसी मेंस टेस्ट टीम रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। इस बदलाव के साथ भारत ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

सालाना रैंकिंग अपडेट में मई 2025 के बाद खेले गए सभी मुकाबलों को पूरा वेटेज दिया जाता है, जबकि पुराने मुकाबलों के नतीजों का असर घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया जाता है। इस अपडेट ने टॉप-2 टीमों के ठीक नीचे की रैंकिंग में बड़ा फेरबदल किया है। इस वार्षिक अपडेट के चलते टॉप-2 टीमों के नीचे की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिसमें भारत को फायदा हुआ।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम 131 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ शीर्ष पर मजबूती से कायम है। इस टीम ने 3 प्वाइंट्स की मामूली बढ़त के साथ अपना दबदबा बढ़ा लिया है। दूसरे पायदान पर मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका भी दूसरे स्थान पर स्थिर है। इस टीम के पास 119 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।

तीसरे पायदान पर बदलाव देखने को मिला है, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है। भारत के पास 104 अंक हैं। वहीं, एक स्थान नीचे लुढ़कने के बाद इंग्लैंड की टीम 102 रेटिंग अंक के साथ चौथे पायदान पर है।

इंग्लैंड के एक पायदान नीचे फिसलने की वजह यह रही कि उसे अपनी कई पुरानी सीरीज के नतीजों से मिलने वाला फायदा अब नहीं मिल रहा है। इन नतीजों में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर मिली पुरानी जीत, और पाकिस्तान में मिली सीरीज जीत शामिल हैं। ये सभी मैच अब 'पूरे वेटेज' वाली समय-सीमा से बाहर हो गए हैं।

इस तालिका में न्यूजीलैंड 101 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है, जबकि पाकिस्तानी टीम ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए छठा पायदान अपने नाम कर लिया है। उसे पुराने मुकाबलों में मिली हार के असर के कम होने या खत्म हो जाने का फायदा मिला है।

Advertisement

इंग्लैंड के एक पायदान नीचे फिसलने की वजह यह रही कि उसे अपनी कई पुरानी सीरीज के नतीजों से मिलने वाला फायदा अब नहीं मिल रहा है। इन नतीजों में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर मिली पुरानी जीत, और पाकिस्तान में मिली सीरीज जीत शामिल हैं। ये सभी मैच अब 'पूरे वेटेज' वाली समय-सीमा से बाहर हो गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम ने वार्षिक अपडेट में तीसरा स्थान हासिल किया है, लेकिन आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025–27 में टीम फिलहाल छठे स्थान पर है। भारत का प्वाइंट्स प्रतिशत (पीसीटी) 48.15 है, जिसका कारण इस चक्र में घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 87.50 पीसीटी के साथ शीर्ष पर काबिज है, जबकि न्यूजीलैंड 77.78 पीसीटी के साथ दूसरे स्थान पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार