ICC Women: बीसीसीआई महिला विश्व कप 2025 का सह आयोजक है। विश्व कप ट्रॉफी टूर देश के प्रमुख शहरों में कराया जा रहा है। इसी सिलसिले में ट्रॉफी टूर इंदौर के प्रमुख स्थानों से गुजरा। इस दौरान क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह देखा गया।

Advertisement

इंदौर क्रिकेट के प्रति अपने जुनून के लिए जाना जाता है। शहर में विश्व कप ट्रॉफी का उत्साह के साथ स्वागत किया गया। ट्रॉफी को शहर के राजवाड़ा पैलेस, गांधी हॉल, केंद्रीय संग्रहालय, सिरपुर झील और पितृ पर्वत जैसे ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों पर ले जाया गया।

Advertisement

पांच दिवसीय दौरे में मुख्य आकर्षण इंदौर के स्कूलों का दौरा था। इसमें द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, निरंजना गर्ल्स स्कूल, एमराल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल, श्री सत्य साईं विद्या विहार, भवंस प्रॉमिनेंट इंटरनेशनल स्कूल और सन्मति हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल थे।

छात्रों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ट्रॉफी का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने क्रिकेट-थीम वाले खेलों और क्विज में भाग लिया और विशेष आईसीसी मर्चेंडाइज और उपहार जीते।

भारत की अंडर-19 क्रिकेटर आयुषी शुक्ला डीपी वर्ल्ड के साथ भवंस प्रॉमिनेंट इंटरनेशनल स्कूल में ट्रॉफी टूर में शामिल हुईं। उन्होंने बतौर क्रिकेटर अपनी अब तक की यात्रा को युवा क्रिकेटरों के साथ साझा किया और उन्हें इस खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Advertisement

टूर के आखिरी दिन ट्रॉफी इंदौर के होल्कर स्टेडियम पहुंची। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें मानद सचिव संजीव राव, उपाध्यक्ष रमणीक सलूजा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित पंडित, मानद संयुक्त सचिव सिद्धायनी पाटनी और मानद कोषाध्यक्ष पवन जैन शामिल थे, ने पूर्व क्रिकेटर संध्या अग्रवाल और चित्रा बाजपेयी के साथ मीडिया को संबोधित किया और इंदौर की क्रिकेट संस्कृति पर प्रकाश डाला।

इस दौरे का उद्देश्य हजारों प्रशंसकों को इस बहुप्रतीक्षित वैश्विक प्रतियोगिता से पहले इस बेशकीमती ट्रॉफी से जुड़ने का अवसर प्रदान करना है। ट्रॉफी टूर का अगला पड़ाव मुंबई है।

टूर के आखिरी दिन ट्रॉफी इंदौर के होल्कर स्टेडियम पहुंची। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें मानद सचिव संजीव राव, उपाध्यक्ष रमणीक सलूजा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित पंडित, मानद संयुक्त सचिव सिद्धायनी पाटनी और मानद कोषाध्यक्ष पवन जैन शामिल थे, ने पूर्व क्रिकेटर संध्या अग्रवाल और चित्रा बाजपेयी के साथ मीडिया को संबोधित किया और इंदौर की क्रिकेट संस्कृति पर प्रकाश डाला।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंदौर में पांच मैच खेले जाएंगे, जिसमें भारतीय टीम के साथ अन्य बड़ी टीमों के मैच भी शामिल हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार