T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होना है। टी20 विश्व कप में लगातार तीसरा मौका है, जब यह दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगी। हालांकि, अगर सेमीफाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ता है, तो भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट सकता है।

Advertisement

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए 'रिजर्व-डे' रखा है। यानी अगर 5 मार्च को लगातार बारिश होने की वजह से भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू नहीं हो पाता है, तो मैच 6 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, अगर बारिश के कारण 5 मार्च को मैच अधूरा रह जाता है, तो उसे भी अगले दिन (6 मार्च) को पूरा किया जाएगा।

Advertisement

हालांकि, अगर 5 और 6 मार्च दोनों ही दिन खराब मौसम की वजह से सेमीफाइनल मुकाबला धुल जाता है, तो इस स्थिति में सुपर-8 राउंड में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड में खेले अपने तीनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराया था, लेकिन भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड ने सुपर-8 में अपने सभी मुकाबले जीते हैं और इस कारण इंग्लिश टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए 'रिजर्व-डे' रखा है। यानी अगर 5 मार्च को लगातार बारिश होने की वजह से भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू नहीं हो पाता है, तो मैच 6 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, अगर बारिश के कारण 5 मार्च को मैच अधूरा रह जाता है, तो उसे भी अगले दिन (6 मार्च) को पूरा किया जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया के सामने अपने दमदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती होगी, तो इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार