भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक साउथ अफ्रीका20 लीग के बाद आईएलटी20 में भी खेलने जा रहे हैं। कार्तिक ने आईएलटी20 के आगामी सीजन के लिए शारजाह वॉरियर्स के साथ करार किया है।

Advertisement

दिनेश कार्तिक को शारजाह वॉरियर्स ने श्रीलंकाई विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस की जगह टीम में शामिल किया है। 40 साल के दिनेश कार्तिक आईपीएल 2025 में आरसीबी के मेंटर की भूमिका में थे। उनकी देखरेख में ही आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था।

Advertisement

शारजाह वॉरियर्स से जुड़ने के बाद दिनेश कार्तिक ने कहा, "मैं डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 टूर्नामेंट के लिए शारजाह वॉरियर्स टीम में शामिल होने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह एक युवा टीम है और कुछ खास करने की ख्वाहिश रखती है। शारजाह उन प्रतिष्ठित स्टेडियमों में से एक है, जहां कोई भी हमेशा खेलना चाहता है। इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना, एक सपने के सच होने जैसा है।"

दिनेश कार्तिक का शारजाह वॉरियर्स के कोच जेपी डुमिनी ने स्वागत किया। उन्होंने कहा, "दिनेश कार्तिक टी20 के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके पास अविश्वसनीय सोच है। पूरी दुनिया ने देखा है कि वह बल्ले से क्या कर सकते हैं। वह युवाओं के लिए उपयोगी साबित होंगे। मैं उनके जुड़ने से बहुत खुश हूं।"

शारजाह वॉरियर्स से जुड़ने के बाद दिनेश कार्तिक ने कहा, "मैं डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 टूर्नामेंट के लिए शारजाह वॉरियर्स टीम में शामिल होने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह एक युवा टीम है और कुछ खास करने की ख्वाहिश रखती है। शारजाह उन प्रतिष्ठित स्टेडियमों में से एक है, जहां कोई भी हमेशा खेलना चाहता है। इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना, एक सपने के सच होने जैसा है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

दिनेश कार्तिक 2008 से लेकर 2024 तक आईपीएल खेले हैं और इस दौरान कई टीमों का हिस्सा रहे हैं। वह केकेआर के कप्तान भी रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली डेयडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, आरसीबी, गुजरात लायंस के लिए खेल चुके हैं। कार्तिक ने आईपीएल के 257 मैचों की 234 पारियों में 22 अर्धशतक सहित 4,842 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 97 रन रहा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार