दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड, बेंगलुरु में खेले गए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में भारतीय ए टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 417 रन का लक्ष्य मिला था, जो उसने 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

Advertisement

417 रन का लक्ष्य लेकर उतरी दक्षिण अफ्रीका को सलामी बल्लेबाजों जॉर्डन हर्मनन और लेसेगो सेनोक्वाने ने 156 रन की मजबूत शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए की गई साझेदारी ने ही टीम के लिए जीत की नींव रखी। जॉर्डन शतक से चूक गए। वह 123 गेंद पर 91 रन बनाकर आउट हुए। सेनोक्वाने ने 174 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली।

Advertisement

तीसरे नंबर पर आए जुबैर हमजा ने 88 गेंद पर 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीका के लिए जुबैर की ये तेज पारी काफी अहम रही। राष्ट्रीय टीम के कप्तान और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टेंबा बवुमा ने 59 रन की पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए इन दोनों के बीच 107 रन की साझेदारी हुई। कप्तान मारक्स एकरमैन ने 24 रन बनाए। कॉनर एस्टरहुइजन ने 54 गेंद पर नाबाद 52 और तियान वैन वुरेन ने नाबाद 20 रन बनाए। दोनों के बीच नाबाद 65 रन की साझेदारी हुई। दक्षिण अफ्रीका ने 98 ओवर में 5 विकेट पर 417 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता।

मैच पर नजर डालें तो भारतीय टीम ने ध्रुव जुरेल के नाबाद 132 रन की मदद से पहली पारी में 255 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 221 रन बनाए थे और 34 रन से पिछड़ी थी। दूसरी पारी में भारत ने जुरेल के नाबाद 127 रन की मदद से 7 विकेट पर 382 रन बनाकर पारी घोषित की थी और पहली पारी में मिले 34 रन की बढ़त के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 417 रन का लक्ष्य दिया था।

दोनों पारियों में शतक लगाने वाले भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मार्कस एकरमैन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। एकरमैन ने पहली पारी में शतक लगाया था।

मैच पर नजर डालें तो भारतीय टीम ने ध्रुव जुरेल के नाबाद 132 रन की मदद से पहली पारी में 255 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 221 रन बनाए थे और 34 रन से पिछड़ी थी। दूसरी पारी में भारत ने जुरेल के नाबाद 127 रन की मदद से 7 विकेट पर 382 रन बनाकर पारी घोषित की थी और पहली पारी में मिले 34 रन की बढ़त के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 417 रन का लक्ष्य दिया था।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दो अनाधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। पहला मैच भारत ने जीता था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार