First T20I Match: भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार को रिवरसाइड ग्राउंड पर टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। इस मुकाबले में सिर्फ भारतीय टीम ही बल्लेबाजी कर सकी, जिसमें अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने खराब शुरुआत के बावजूद 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए। मेहमान टीम ने महज 6 के स्कोर तक संजू सैमसन (1) और ईशान किशन (0) के रूप में 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से अभिषेक शर्मा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 82 रन जुटाकर टीम को संभाल लिया।

Advertisement

अभिषेक 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद कप्तान अय्यर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने तिलक वर्मा (13) के साथ 36 रन और शिवम दुबे के साथ 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

अय्यर 47 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दुबे ने 21 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 42 रन की नाबाद पारी खेली। मेजबान टीम के लिए साकिब महमूद ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। आदिल रशीद और सैम करन ने 1-1 विकेट निकाला।

भारतीय पारी के दौरान बूंदा-बांदी होती रही। 20वें ओवर के बाद जब खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे थे, तभी बारिश तेज हो गई और ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को ढकने के लिए कवर लगा दिए। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के इंतजार के बावजूद लगातार होती रही। उन्होंने स्थानीय समय के अनुसार रात 9 बजे तक इंतजार किया, जो पांच ओवर के खेल के लिए तय आखिरी समय था।

अय्यर 47 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दुबे ने 21 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 42 रन की नाबाद पारी खेली। मेजबान टीम के लिए साकिब महमूद ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। आदिल रशीद और सैम करन ने 1-1 विकेट निकाला।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दोनों देश 4 जुलाई को मैनचेस्टर में अगला मुकाबला खेलेंगे, जिसके बाद 7 जुलाई (नॉटिंघम), 9 जुलाई (ब्रिस्टल) और 11 जुलाई (साउथेम्पटन) में सीरीज के अगले मैच खेले जाएंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार