पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल को ओल्ड ट्रैफर्ड में पांचवें दिन बल्लेबाजी के लिए फिर से एकजुट होकर अपनी लय हासिल करनी होगी।

Advertisement

भारतीय टीम पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन का विकेट गंवा चुकी थी, तब तक टीम इंडिया का खाता भी नहीं खुला था। यहां से राहुल और गिल ने टीम को संभालते हुए चौथे दिन की समाप्ति तक 174 रन की अटूट साझेदारी की। अब फिलहाल इंग्लैंड के पास 137 रन की लीड है। राहुल 87, जबकि गिल 78 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों के सामने मैच को ड्रॉ करवाने की चुनौती होगी।

Advertisement

मांजरेकर ने 'जियो हॉटस्टार' पर कहा, "रविवार को दो अहम पड़ाव हैं। पहला पड़ाव, दिन के शुरुआती 30 मिनट हैं। क्रीज पर सेट केएल राहुल और शुभमन गिल को रातभर के ब्रेक के बाद फिर से अपनी लय हासिल करनी होगी। दोनों बल्लेबाज ऐसा करने में सक्षम हैं, लेकिन फिर भी यह एक चुनौती होगी। दूसरा बड़ा पड़ाव तब आएगा, जब 17 ओवर के बाद दूसरी नई गेंद उपलब्ध होगी। मुझे अब भी विश्वास है कि यह साझेदारी भारत के लिए काम करेगी। इस जोड़ी के अलावा, मुझे दूसरे खिलाड़ियों से ज्यादा उम्मीद नहीं है।"

भारतीय टीम पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन का विकेट गंवा चुकी थी, तब तक टीम इंडिया का खाता भी नहीं खुला था। यहां से राहुल और गिल ने टीम को संभालते हुए चौथे दिन की समाप्ति तक 174 रन की अटूट साझेदारी की। अब फिलहाल इंग्लैंड के पास 137 रन की लीड है। राहुल 87, जबकि गिल 78 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों के सामने मैच को ड्रॉ करवाने की चुनौती होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

मांजरेकर ने आगे कहा, "मैं सोच रहा था कि क्या इनमें इतनी मानसिक ताकत है, खासकर केएल राहुल में, जिन्होंने लगभग हर पारी में शानदार रन बनाए। फिर भी वह हर बार क्रीज पर समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं। यह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। चाहे पांचवें दिन नतीजा कुछ भी हो, इन भारतीय बल्लेबाजों का रवैया सराहनीय है। शुभमन गिल का उदाहरण लें, टी-ब्रेक से पहले उनका स्ट्राइक रेट 67 था, जबकि उसके बाद सिर्फ 29 था। यह अपने आप में बहुत कुछ कहता है। नतीजा चाहे जो हो, भारत को इन खिलाड़ियों पर गर्व होना चाहिए।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार