भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने मैनचेस्टर में पहला टेस्ट शतक लगाने के बाद अपनी भावनाएं साझा कीं। भारतीय खिलाड़ी का कहना है कि यूं तो हर शतक मायने रखता है, लेकिन यह शतक बेहद खास है। सुंदर ने कोच गौतम गंभीर के उस संदेश का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने मैच ड्रॉ कराने के लिए पूरे दिन संघर्ष करने की बात कही थी।

Advertisement

वाशिंगटन सुंदर मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और नाबाद 101 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने रवींद्र जडेजा (नाबाद 107) के साथ पांचवें विकेट के लिए 203 रनों की अटूट साझेदारी की। इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार साझेदारी करते हुए मैच को ड्रॉ करवाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

मैच के बाद सुंदर ने 'जियो हॉटस्टार' पर कहा, "यह बहुत खास है। सच कहूं तो, इस एहसास को शब्दों में बयां करना मुश्किल है, क्योंकि टेस्ट शतक वाकई अनोखा होता है। हर शतक मायने रखता है, लेकिन यह शतक बेहद खास है। मुझे पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। मेरा फोकस पूरे दिन संघर्ष करने पर था। कोच का भी यही संदेश था। मुझे खुशी है कि हम यह मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रहे।"

पांचवें दिन लंच के समय, भारत 88 रन से पीछे था और उसके पास छह विकेट शेष थे। सुंदर और जडेजा इंग्लैंड की बढ़त को खत्म करने में कामयाब रहे। चायकाल तक भारत 11 रन से आगे था।

अंतिम सत्र में जडेजा और सुंदर ने संघर्ष जारी रखते हुए अपने-अपने शतक पूरे किए। जडेजा ने 141वें ओवर, जबकि सुंदर ने 143वें ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। पांचवें दिन की समाप्ति में एक घंटे से भी कम समय बचा था। भारत चार विकेट गंवाकर 425 रन बना चुका था। ऐसे में दोनों टीमों ने हाथ मिलाकर मैच ड्रॉ घोषित कर दिया।

सुंदर ने इस पारी के बारे में कहा, "हम बस गेंद की क्षमता के अनुसार खेलना चाहते थे, खासकर जब विकेट तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स, दोनों के लिए मददगार था। हमारा ध्यान अनुशासित रहने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर था। रविवार को हमने जो पल बिताए, खासकर मैच ड्रॉ कराने के बाद, उन्हें महसूस करना अद्भुत है। मुझे लगता है कि टीम ने पूरे टेस्ट में बहुत अच्छा खेला। अब अगले मैच में यह और भी रोमांचक होने वाला है।"

Advertisement

अंतिम सत्र में जडेजा और सुंदर ने संघर्ष जारी रखते हुए अपने-अपने शतक पूरे किए। जडेजा ने 141वें ओवर, जबकि सुंदर ने 143वें ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। पांचवें दिन की समाप्ति में एक घंटे से भी कम समय बचा था। भारत चार विकेट गंवाकर 425 रन बना चुका था। ऐसे में दोनों टीमों ने हाथ मिलाकर मैच ड्रॉ घोषित कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

फिलहाल पांच मुकाबलों की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है। भारत के पास लंदन में खेले जाने वाले अंतिम मुकाबले को जीतकर सीरीज ड्रॉ करवाने का मौका है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार