क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक प्राइम मिनिस्टर इलेवन 29-30 नवंबर के बीच मनुका ओवल में इंग्लैंड मेंस इलेवन के साथ दो दिवसीय डे-नाइट मैच खेलेगी।

Advertisement

पर्थ में 21-25 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें पांच मुकाबलों की एशेज सीरीज का शुरुआती मैच खेलेंगी, जिसके बाद प्राइम मिनिस्टर इलेवन और इंग्लैंड मेंस इलेवन के बीच यह मुकाबला खेला जाना है।

Advertisement

इसके बाद 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलेंगी।

इस साल 11वीं बार इंग्लिश टीम का पीएम इलेवन से सामना होने जा रहा है, जो गुलाबी कूकाबुरा गेंद से खेला जाने वाला पहला मैच होगा।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा, "इस साल, हम मनुका ओवल में इंग्लैंड इलेवन का स्वागत करते हैं, जो क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता से पहले एक रोमांचक मुकाबला साबित होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "हर क्रिकेट फैन को एशेज सीरीज का बेसब्री से इंतजार होता है। मैंने भी ऑस्ट्रेलिया के कई लोगों की तरह इयान बॉथम, डेविड गॉवर और ग्राहम गूच जैसे खिलाड़ियों की प्रतिभा को सराहा और कभी-कभी उनसे ईर्ष्या भी की। मैं चयनकर्ताओं से मिलने को लेकर उत्साहित हूं, ताकि एक ऐसी पीएम इलेवन तैयार की जाए, जो इंग्लैंड की मजबूत टीम को टक्कर दे सके।"

Advertisement

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मुकाबलों की एशेज सीरीज 21 नवंबर से 8 जनवरी के बीच खेली जाएगी।

पर्थ में 21-25 नवंबर के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा, जिसके बाद 4-8 दिसंबर के बीच दोनों टीमें ब्रिस्बेन में अगला मैच खेलेंगी।

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मुकाबलों की एशेज सीरीज 21 नवंबर से 8 जनवरी के बीच खेली जाएगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड ने 2015 के बाद से एशेज सीरीज नहीं जीती है। सबसे पुराने क्रिकेट प्रतिद्वंद्वियों के बीच पिछली सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार