New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को पछाड़ दिया। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे पायदान पर आ गए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

विराट कोहली ने इस मुकाबले में 91 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 93 रन की पारी खेली। इसी के साथ कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,068 रन बना लिए हैं। वहीं, कुमार संगकारा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 46.77 की औसत से 28,016 रन बनाए थे। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 664 मुकाबलों में 48.25 की औसत से 34,357 रन बनाए।

Advertisement

इस पारी के साथ कोहली 28,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले सबसे तेज क्रिकेटर बन गए हैं। कोहली ने 623 पारियों में यह कारनामा किया, जबकि तेंदुलकर को यहां तक पहुंचने के लिए 644 पारियों की जरूरत पड़ी थी।

दूसरी ओर, रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में 26 रन की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 3 चौके शामिल थे। इसी के साथ रोहित वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले ओपनर बन गए। रोहित ने बतौर वनडे ओपनर 329 छक्के लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (328) को पछाड़ दिया है।

इस पारी के साथ कोहली 28,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले सबसे तेज क्रिकेटर बन गए हैं। कोहली ने 623 पारियों में यह कारनामा किया, जबकि तेंदुलकर को यहां तक पहुंचने के लिए 644 पारियों की जरूरत पड़ी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में भारत ने 49 ओवरों में 4 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 93 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 56 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। श्रेयस अय्यर ने 49 रन की पारी खेली।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार