भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाना है। पूरा देश इस मैच को लेकर काफी उत्साहित है। फैंस का मानना है कि भारत ही इस मुकाबले को जीतेगा।

Advertisement

ओडिशा के बालासोर शहर के पुराने स्टेडियम में युवा खिलाड़ी इस मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं। इन फैंस को यकीन है कि भारत इस मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करेगा।

Advertisement

क्रिकेट फैन मोहम्मद समीर ने कहा, "दुबई में आज के मैच को लेकर काफी उत्साह है, शत प्रतिशत भारत ही आज का मैच जीतेगा। मैं टीम इंडिया को इसके लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं।"

कर्नाटक के हुबली में भी फैंस इस मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं। एक फैन ने कहा, "कुछ लोगों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं होना चाहिए। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलेगी। जैसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में जीत दर्ज की, वैसी ही जीत इस मुकाबले में टीम इंडिया दर्ज करेगी।"

गुजरात के राजकोट में युवा खिलाड़ियों ने भारत की जीत की उम्मीद जताई है। भार्गवी राव ने कहा, "हम इस मुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हम देखना चाहते हैं कि यह नई भारतीय टीम मुकाबले में कैसा प्रदर्शन दिखाएगी। मुझे लगता है कि अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।"

नागपुर में भारत की जीत के लिए खामला हनुमान मंदिर में हवन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। इस दौरान 'भारत माता की जय' और भारत की जीत के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

Advertisement

नागपुर के क्रिकेट फैंस के मुताबिक 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद यह मैच खेला जा रहा है, जैसे देश की सेना ने पाकिस्तान को हराया, वैसे ही इस क्रिकेट मैच में भी भारत के खिलाड़ी पाकिस्तान को हराएंगे।

बिहार के जमुई में युवा क्रिकेटर्स भारत की जीत की कामना कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों के मुताबिक कई लोग भारत-पाकिस्तान मैच की आलोचना कर रहे हैं, लेकिन यह मामला हमें सरकार और बीसीसीआई पर छोड़ना चाहिए।

फैंस का मानना है कि भारत शत प्रतिशत इस मुकाबले को जीतेगा। पाकिस्तान की टीम भारत के आसपास भी नहीं है। खिलाड़ियों ने कहा कि एक दौर था, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम जबरदस्त क्रिकेट खेला करती थी। आज भारत उससे भी बेहतर क्रिकेट खेल रहा है।

Advertisement

मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविन्द्र सिंह पीसीए स्टेडियम में फैंस एकत्र होकर भारत की जीत के नारे लगाते नजर आए। युवराज नामक एक फैन ने कहा, "यह मैच बेहद रोमांचक होगा। दोनों टीमें अच्छा खेलेंगी, लेकिन हम भारत को ही सपोर्ट करेंगे। कोहली इस टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन हमें हार्दिक पांड्या से उम्मीद है।"

फैंस का मानना है कि भारत शत प्रतिशत इस मुकाबले को जीतेगा। पाकिस्तान की टीम भारत के आसपास भी नहीं है। खिलाड़ियों ने कहा कि एक दौर था, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम जबरदस्त क्रिकेट खेला करती थी। आज भारत उससे भी बेहतर क्रिकेट खेल रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलकाता के पी. सेन मेमोरियल क्रिकेट कोचिंग सेंटर के छात्रों को उम्मीद है कि भारतीय टीम पाकिस्तान को हराएगी और सूर्य कुमार यादव और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार