First Test Match Between India: केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं। सलामी बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया।

Advertisement

केएल राहुल टेस्ट करियर में अब तक 11 शतक और 20 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 200 टेस्ट मुकाबलों की 329 पारियों में 53.78 की औसत के साथ 15,921 रन बनाए। तेंदुलकर इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में 15 हजार रन के आंकड़े को छुआ।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे सीरीज के पहले मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में सिर्फ 55 ओवरों का ही सामना कर सकी।

एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। रिकेल्टन 23 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

टीम 71 रन तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से टोनी डी जोरजी ने वियान मुल्डर के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए इस पारी में मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि मुल्डर और जोरजी 24-24 रन बनाकर आउट हुए।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।

साउथ अफ्रीका के लिए इस पारी में मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि मुल्डर और जोरजी 24-24 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

यशस्वी जायसवाल महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उस वक्त तक टीम के खाते में 18 रन ही जुड़े थे। यहां से केएल राहुल ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर पारी को संभाला। टीम इंडिया की कोशिश इस पारी में विशाल स्कोर बनाकर मेहमान टीम को पारी के अंतर से शिकस्त देने की होगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार