India Vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच साल 1982 से अब तक कुल 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 22 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 7 मैच श्रीलंका के पक्ष में रहे। आइए, उन मुकाबलों के बारे में जानते हैं, जिनमें सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की गई।
पारी और 239 रन से जीत: ठीक इसी अंतर से श्रीलंका और भारत, दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ टेस्ट मैच में जीत हासिल की है। पहली बार जुलाई 2008 में श्रीलंका ने टीम इंडिया के खिलाफ ऐसा किया था, जिसके बाद नवंबर 2017 में भारत ने नागपुर में श्रीलंका को इसी अंतर से धूल चटाई थी।
पारी और 222 रन से जीत: मार्च 2022 में भारत ने मोहाली के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ इस बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। भारत ने रवींद्र जडेजा (नाबाद 175) की बदौलत पहली पारी 574/8 के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में श्रीलंका पहली पारी में 174 रन पर सिमट गई। अगली पारी में मेहमान टीम सिर्फ 178 रन पर ढेर हो गई। 'प्लेयर ऑफ द मैच' रवींद्र जडेजा ने दोनों पारियों में कुल 9 विकेट हासिल किए।
पारी और 171 रन से जीत: भारत ने अगस्त 2017 में पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले को बड़े अंतर से अपने नाम किया था। इस मैच में टीम इंडिया ने शिखर धवन (119) और हार्दिक पंड्या (108) की शतकीय पारियों के दम पर पहली पारी में 487 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में सिर्फ 135 रन पर सिमट गई। इस टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरी पारी में मेजबान टीम सिर्फ 181 रन पर ढेर हो गई।
पारी और 144 रन से जीत: नवंबर 2009 में कानपुर के मैदान पर खेले गए इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। टीम इंडिया ने पहली पारी में 642 रन बनाए। इस दौरान गौतम गंभीर (167), वीरेंद्र सहवाग (131) और राहुल द्रविड़ (144) ने शतक लगाए। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 229 रन पर ढेर हो गई। अगली पारी में यह टीम सिर्फ 269 रन ही जुटा सकी।
पारी और 171 रन से जीत: भारत ने अगस्त 2017 में पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले को बड़े अंतर से अपने नाम किया था। इस मैच में टीम इंडिया ने शिखर धवन (119) और हार्दिक पंड्या (108) की शतकीय पारियों के दम पर पहली पारी में 487 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में सिर्फ 135 रन पर सिमट गई। इस टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरी पारी में मेजबान टीम सिर्फ 181 रन पर ढेर हो गई।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 218 रन पर सिमट गई। फॉलोऑन खेलने को मजबूर होने के बाद मेहमान टीम दूसरी पारी में 174 रन से ज्यादा नहीं बना सकी। भारत ने यह मैच पारी के अंतर से अपने नाम किया।