बीसीसीआई ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेलेगी।

Advertisement

बीसीसीआई की ओर से जानकारी दी गई है कि जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन फिटनेस क्लीयरेंस के बाद ही उपलब्ध हो पाएंगे। जबकि वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी है।

अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है, सभी निगाहें उन पर ही टिकी हुई थीं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 नवंबर 2026 को आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला था। इसके बाद उनको वनडे टीम में भी जगह नहीं दी गई थी। लेकिन काफी लंबे इंतजार के बाद रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

वहीं, ऑफ स्पिनर सारांश जैन को पहली बार भारतीय स्क्वाड में जगह मिली है। 33 वर्षीय सारांश घरेलू मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 188 विकेट अपने नाम किया है। रेड बॉल मैच में उनके बल्ले से 2223 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक जड़ा है।

अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है, सभी निगाहें उन पर ही टिकी हुई थीं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 नवंबर 2026 को आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला था। इसके बाद उनको वनडे टीम में भी जगह नहीं दी गई थी। लेकिन काफी लंबे इंतजार के बाद रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार