भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।

Advertisement

दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मौजूदा साइकल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गिल अभी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। गिल और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने इस साइकिल में पांच-पांच शतक लगाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर गिल शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह मौजूदा डब्ल्यूटीसी साइकिल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, गाले में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों ही पारियों में शुभमन गिल का बल्ला खामोश रहा था। पहली पारी में गिल 28 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 16 रन ही बना सके थे। वहीं, दूसरी इनिंग में गिल महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। ऐसे में भारतीय कप्तान दूसरे टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराया था। भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि गेंदबाजी में मानव सुथार ने 10 विकेट अपने नाम किए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार